बिग बॉस 13 की पसंदीदा जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी दोनों अपने नए काम को लेकर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी चुपके चुपके दिल मिलाने को लेकर। अब जब इनके लव अफेयर की खबरें उठते उठते शादी का समाचार सामने आने लगा तो सिद्धार्थ ने चुप्पी तोड़ी है।
शहनाज गिल संग शादी की खबरों पर सिद्धार्थ शुक्ला का खुलासा, ट्वीट कर दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर थी कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने चोरी-छिपे पिछले साल के अंत में शादी कर ली है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। लेकिन इस मामले में अब सिद्धार्थ ने खुद जवाब दिया है।
दरअसल, ट्विटर पर एक फैन ने अपनी शादी को लेकर सिद्धार्थ से सवाल किया। उसने पूछा ‘सिद्धार्थ भाई, मेरी गर्लफ्रेंड कह रही है जब तक रिप्लाई या फॉलो बैक नहीं दोगे, शादी नहीं करेगी। क्या चाहते हो मैं कुंवारा रहूं ऐसे ही? कर दो ना रिप्लाई, प्लीज शादी होगी तो मैं आपके लिए एक स्पेशल रिप्लाई करूंगा’।
Bhai @sidharth_shukla
Meri girlfriend keh rhi hai jab tak reply or follow back nhi doge shadi nhi karegi kya chahte ho main kuwara rahu aisa n Karo reply do😭😭 plz shadi hogi to main apke liy spl karunga ek reply.😞😞😭#SidharthShukla
सिद्धार्थ ने भी फैन का रिप्लाई खूब मजेदार अंदाज में दिया। उन्होंने अपनी भी शादी पर सफाई दे डाली। सिद्धार्थ ने लिखा कि 'भाई कुंवारा टैग अच्छा है. मैं तो कुंवारा हूं फिर भी कुछ मीडिया वालों ने शादीशुदा करार दे दिया है। मुझे लगता है मेरे बारे में मुझसे ज्यादा उन्हें पता है‘।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें शहनाज की मांग में सिंदूर दिख रहा था। दरअसल, ये फोटो शहनाज और सिद्धार्थ के लाइव सेशन से ली गई थी, जिसको सिडनाज के किसी फैन पेज ने शेयर किया था।