सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The 50 contestants Sidharth Bhardwaj want to marry Manisha Rani confesses feelings for her

मनीषा रानी से शादी करना चाहता है ये एक्टर, इस शर्त पर करेगा प्रपोज; वर्ना रहेगा दोस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 01 May 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Manisha Rani: अभिनेत्री मनीषा रानी के लिए एक एक्टर ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उनका कहना है कि अगर वह रोमांटिक रिश्ते में आए तो मनीषा से शादी कर लेंगे।

The 50 contestants Sidharth Bhardwaj want to marry Manisha Rani confesses feelings for her
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम@manisharani002
विज्ञापन

विस्तार

'द 50' की कंटेस्टेंट मनीषा रानी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों रहती हैं। इस बार वह अगल वजहों से चर्चा में हैं। मामला उनकी शादी से जुड़ा है। एक एक्टर उनसे शादी करना चाहता है। उन्होंने उनके लिए अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि उनके साथ 'द 50' में कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ भारद्वाज हैं।

Trending Videos

The 50 contestants Sidharth Bhardwaj want to marry Manisha Rani confesses feelings for her
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम@manisharani002
सिद्धार्थ ने जाहिर की भावनाएं
हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने मनीषा के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। सिद्धार्थ ने मनीषा के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा 'मनीषा रानी बहुत अच्छी लड़की हैं, फिर भी वह मुझसे डरती हैं। उनके दिल में मेरे लिए प्यार है। उन्होंने मेरे लिए आंसू बहाए हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें मेरी परवाह है। वह यह भी समझती हैं कि मैं आजादी में विश्वास रखता हूं। उन्हें पहले भी प्यार में धोखा मिला है, और मुझे भी। मुझे पता है कि उनके दिल में मेरे लिए रोमांटिक भावनाएं हैं। मेरे दिल में भी उसके लिए वैसी ही भावनाएं हैं।'

अनुपम खेर ने किया नई फिल्म का एलान, पोस्ट में बताया इसका नाम; साझा की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

The 50 contestants Sidharth Bhardwaj want to marry Manisha Rani confesses feelings for her
सिद्धार्थ भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम@theaslisidharth
शादी के लिए प्रपोज करेंगे सिद्धार्थ
एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे डर है कि अगर मैं उनके साथ रोमांटिक रिश्ते में आ गया और उन्हें दुख पहुंचाया, तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। वह बहुत जिंदादिल और सच्ची लड़की हैं। अगर मैं उनके साथ रोमांटिक रिश्ते में आया, तो मैं उन्हें शादी के लिए प्रपोज करूंगा। वह इस बात को समझती हैं। इसीलिए उनके जैसी लड़कियां मुझे पसंद करती हैं। उन्हें एहसास होता है कि भले ही मैं दूसरों को बुरा लगूं, लेकिन मेरा दिल बहुत अच्छा है।'

The 50 contestants Sidharth Bhardwaj want to marry Manisha Rani confesses feelings for her
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम@manisharani002
शादी न हुई तो रहेगा ये रिश्ता
उन्होंने आगे कहा 'अगर हमारी भावनाएं एक जैसी होंगी, तो हम आधिकारिक तौर पर कपल बन जाएंगे। अगर नहीं होंगी, तो हम दोस्त बने रहेंगे। मैं उनकी शादी में जरूर जाऊंगा'

The 50 contestants Sidharth Bhardwaj want to marry Manisha Rani confesses feelings for her
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम@manisharani002
मनीषा के मन में क्या है?
मनीषा ने अभी तक सिद्धार्थ के लिए अपनी भावनाएं जाहिर नहीं की हैं। 'द 50' खत्म होने के बाद से, वह लगातार यही कहती रही हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed