फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma sang a romantic song for Deepika Padukone watch the promo of the upcoming episode

The Kapil Sharma Show: दीपिका पादुकोण के लिए कपिल शर्मा ने गाया रोमांटिक गाना, एक्ट्रेस संग फ्लर्ट करते आए नजर

Mon, 31 Jan 2022 07:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 31 Jan 2022 07:25 PM IST
सार

हाल ही में, फिल्म 'गहराइयां' की टीम कपिल शर्मा के शो में पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा ने दीपिका पादुकोण के लिए रोमांटिक गाना गाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma sang a romantic song for Deepika Padukone watch the promo of the upcoming episode
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हाल ही में दीपिका, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा के साथ फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। वहीं, अब फिल्म की पूरी टीम कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा ने दीपिका पादुकोण के साथ खूब फ्लर्ट किया। इतना ही नहीं, कपिल ने दीपिका पादुकोण को खुश करने के लिए ये भी कह दिया कि वह एक्ट्रेस के लिए अपनी सारी दौलत लुटा सकते हैं।

विज्ञापन

 
दीपिका के लिए गाया गाना
दरअसल, ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा के शो में ‘गहराइयां’ की टीम के साथ निर्देशक शकुन बत्रा दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण को देखकर काफी खुश हो जाते हैं। इस दौरान वह दीपिका के लिए 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना गाते हैं। दूसरी तरफ दीपिका भी कपिल का पूरा साथ देती हैं। इस मौके पर दीपिका और कपिल के बीच की दोस्ती और मस्ती काफी खूबसूरत लगती है। गाना खत्म होने के बाद कपिल दीपिका से गले भी मिलते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका पादुकोण से कपिल ने पूछा सवाल
कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण से एक सवाल भी करते हैं। वह पूछते हैं कि आपने हर तरह की फिल्म की है लेकिन आपका कॉमेडी फिल्म करने का मन हो तो आप किसे अप्रोच करेंगी? इस पर कपिल अपने नाम का हिंट देते हुए कहते हैं कि आज कल एक लड़का ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। कपिल की बात सुनकर दीपिका कहती हैं, ‘हां, कपिल शर्मा नाम हैं उनका। मैं चाहती हूं कि आप मुझे डायरेक्ट करें। आप ही मेरे को-स्टार हो और फिल्म भी प्रोड्यूस कर सकते हैं।’ कपिल इसके जवाब में कहते हैं, ‘दीपिका के लिए तो मेरी दोबारा सारी दौलत ले लो, लगा दो।’ कपिल की बात सुनकर सब हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed