बीते साल दिसंबर में तुनिशा शर्मा की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। जहां सभी सितारे अभिनेत्री के निधन से स्तब्ध थे, वहीं दो लोग ऐसे थे जिनकी जिंदगी का तख्तापलट हो गया था। एक थीं तुनिशा की मां तो दूसरे थे अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान। दरअसल, तुनिशा की मां ने अभिनेता पर उनकी बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद हाल ही में शीजान जेल से रिहा हुए हैं। शीजान और उनके परिवार के लिए यह समय काफी खास है। ऐसे में हाल ही में अभिनेता ने अपनी मां और बहनों के साथ समय बिताया और तस्वीर साझा की, जो तुनिशा के अंकल को रास नहीं आ रही है। अभिनेत्री के चाचा शीजान और उनके परिवार की तस्वीर देखकर काफी भड़क गए हैं।
Tunisha Sharma Case: शीजान की जमानत पर तुनिशा के चाचा ने कसा तंज, बोले- लग रहा है जैसे जंग जीतकर लौटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीजान खान और उनके परिवार की इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए तुनिशा के चाचा पवन शर्मा ने काफी कुछ कहा। पवन शर्मा ने अभिनेता और उनके परिवार का मजाक उड़ाते और उन पर तंज कसते हुए कहां, 'ये लोग तो ऐसे खुशी मना रहे हैं जैसे वो कोई जंग जीतकर लौटा हो। अगर वह 70 दिनों तक जेल में रहा है, तो इसके पीछे जरूर कोई न कोई वजह तो होगी ही।'
बता दें, वसई कोर्ट ने शीजान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इतना ही नहीं अभिनेता का पासपोर्ट भी जमा कर लिया गया है। इसके साथ ही शीजान को मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। अभिनेता की जमानत की सुनवाई के दौरान वसई कोर्ट में उनकी मां, दोनों बहनें, भाई और मामा मौजूद थे। शीजान को जमानत मिलने के बाद उन्होंने खुशी व्यक्त की और फैंस और मीडिया को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा।
Bad Boy: डिवाइन के कॉन्सर्ट में बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च, नमाशी और अमरीन की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल
गौरतलब है तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। अभिनेत्री महज 20 साल की थीं। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था।
Sushmita Sen: मां...दुर्गा.. और स्त्री शक्ति... सुष्मिता ने बयां कीं महिलाओं की खासियत, लिखा- अपना ख्याल रखें