फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka In KKK 13: क्या प्रियंका बन पाएंगी खतरों की खिलाड़ी? 13वें सीजन में स्टंट को लेकर कह दी बड़ी बात

Tue, 07 Mar 2023 09:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Mar 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary: Bigg Boss 16 Finalist confirmed for Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 16' की सबसे चर्चित और लोकप्रिय कंटेस्टेंट रही प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं। एमसी स्टैन के विजेता बनने के बावजूद सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी को शो की असली विनर बताया जा रहा है। तभी से अभिनेत्री आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका हर रोज कोई न कोई प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट बोस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि प्रियंका का इस बारे में क्या कहना है.. 

Priyanka Chahar Choudhary: Bigg Boss 16 Finalist confirmed for Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 16' की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कई खुलासे किए। इस साक्षात्कार में अभिनेत्री ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर मुहर लगा दी है। दरअसल, प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर मिला है, लेकिन अभी भी वह इसके बारे में सोच रही हैं। अभिनेत्री संशय में हैं कि उन्हें यह ऑफर लेना चाहिए या नहीं क्योंकि वह डर रही हैं। जहां एक तरफ इस शो में सभी तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है, वहीं प्रियंका ने बताया कि उन्हें बहुत सी चीजों से डर लगता है।  

Priyanka Chahar Choudhary: Bigg Boss 16 Finalist confirmed for Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13
प्रियंका और अंकित - फोटो : social media

जहां प्रियंका अभी 'खतरों के खिलाड़ी' में आने को लेकर संशय में हैं, वहीं उनके फैंस अभिनेत्री को स्टंट करते और एक बार फिर स्क्रीन पर जादू चलाते देखना चाहते हैं। इसके अलावा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, प्रियंका चाहर चौधरी ने खुलासा किया कि जल्द ही अंकित गुप्ता के साथ उनका एक प्यारा सा गाना रिलीज होने वाला है। दोनों को पहली बार कलर्स के सीरियल 'उडारियां' में साथ काम करते देखा गया था, जिसके बाद बिग बॉस में अंकित और प्रियंका की कैमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary: Bigg Boss 16 Finalist confirmed for Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13
अंकित और प्रियंका - फोटो : social media

बीते दिन प्रियंका अंकित के साथ अपने इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था। 'कुछ कुछ हसीन' नामक गाने का पोस्टर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि, 'कुछ इतने हसीन के साथ गर्मियों में रोमांस का मजा आएगा।' आपको बता दें, दोनों कलाकार हाल ही में इस गाने की शूटिंग करने के लिए चंडीगढ़ गए थे। इसके साथ ही रिपोर्ट्स थीं कि प्रियंका शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से राजकुमार हिरानी और किंग खान पहली बार साथ आ रहे हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
Filmy Wrap: प्रकाश राज के खिलाफ FIR की मांग और बिग बी ने बताया सेहत का हाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary: Bigg Boss 16 Finalist confirmed for Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें 'खतरों के खिलाड़ी' शो के कंटेस्टेंट्स की तो इसको लेकर कई नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस में नजर आने वाले एमसी स्टेन और शिव ठाकरे, सोशल मीडिया की फेमस स्टार एंजल राय आपको शो में खतरनाक स्टंट करते दिख सकते हैं। इनके अलावा हर्षद चोपड़ा, अंकित गुप्ता, गशमीर महाजनी, अर्चना गौतम, नकुल मेहता, मुनव्वर फारुकी का नाम भी सामने आ रहा है।

Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद पटरी पर लौट रही सुष्मिता सेन की जिंदगी, वर्कआउट करती नजर आईं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed