फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया आशियाना: राम और गौतमी कपूर ने खरीदा आलीशान घर, अलीबाग की इस खूबसूरत प्रॉपर्टी को बनाया अपना हॉलिडे होम

Mon, 06 Dec 2021 02:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
tv couples Ram Kapoor Gautami Gadgil bought fourth new house in Alibaug After Mumbai  Goa and Khandala
राम कपूर- गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर टीवी जगत के मशहूर एक्टर तो है ही, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। राम कपूर और पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। ये घर राम कपूर का नया वेकेशन हाउस होगा। इसके पहले से भी गोवा और खंडाला जैसी जगहों पर राम कपूर के घर हैं। वैसे तो मुंबई में उनका ये दूसरा घर है लेकिन अलीबाग स्थित ये हाउस उनका चौथा नया घर होगा। अलीबाग छुट्टियां बिताने के लिए मुंबई वासियों की फेवरेट जगह में से एक है। अब इसी खूबसूरत लोकेशन पर राम कपूर ने ये आलीशान घर परिवार के साथ छुट्टियों में समय बिताने के लिए खरीदा है।  

tv couples Ram Kapoor Gautami Gadgil bought fourth new house in Alibaug After Mumbai  Goa and Khandala
परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए रामकपूर ने खरीदा ये खूबसूरत घर - फोटो : bollywoodstarmedia/insta

राम कपूर ने कहा, ''मेरे पास गोवा और खंडाला में भी हॉलिडे हाउस है, इसलिए एक और नया घर लेने की कोई वजह नहीं थी, लेकिन में 2017 से एक प्रॉपर्टी की तलाश में था। अलीबाग पहुंचना आसान है इसलिए मैंने सोचा कि यहां पर एक घर खरीदना सही रहेगा, क्योंकि मैं एक ऐसा घर खरीदना चाहता था जहां पर मैं छुट्टियों में आराम से परिवार के समय वक्त बिता सकूं और वो जगह ज्यादा दूर भी न हो।

tv couples Ram Kapoor Gautami Gadgil bought fourth new house in Alibaug After Mumbai  Goa and Khandala
Ram kapoor

राम कपूर के पास गोवा और खंडाला में भी घर हैं। इस पर उनका कहना है कि ये दोनों ही लोकेशन अच्छी हैं लेकिन ये मेरे मुंबई के घर से दूर हैं। मेरा सपना एक ऐसा घर खरीदना था जहां मैं अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिता सकूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv couples Ram Kapoor Gautami Gadgil bought fourth new house in Alibaug After Mumbai  Goa and Khandala
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि राम कपूर और गौतमी दोनों ही एक टीवी के जाने माने कपल हैं। स्क्रीन पर फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। राम को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', बार-बार देखो, 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' में देखा जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed