{"_id":"61ad7e897c1037757d2d37af","slug":"just-married-naagin-actress-sayantani-ghosh-marries-boyfriend-anugrah-tiwari-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Just Married: एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने मांग में भरा ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के नाम का सिंदूर, देखिए शादी की तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Just Married: एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने मांग में भरा ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के नाम का सिंदूर, देखिए शादी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिसंबर का महीना आते ही मानो कलाकारों में शादी का सीजन शुरू हो गया हो। बॉलीवुड नगरी से लेकर टेलीविजन के गलियारों तक, शहनाइयां बजती दिख रही हैं। हाल में ही टीवी की नागिन सायंतनी घोष ने अपने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे अनुग्रह तिवारी से सगाई की तस्वीर लगाकर सभी को चौंका दिया था। 5 दिसंबर को दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। सायंतनी और अनुग्रह पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी शादी एक निजी और सिंपल समारोह होगी। देखिए दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें।
2 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सायंतनी घोष ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगाई हैं। जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें खूब बधाई दीं। उनके पोस्ट पर अनीता हसनंदानी, आरती सिंह, सारा खान, देबीना बनर्जी, दीपिका सिंह समेत तमाम कलोकारों ने बधाई दी।
3 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
सायंतनी घोष ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से बंगाली रितिरिवाज के साथ कोलकाता में शादी की है। इस दौरान दोनों बंगाली पारंपरिक कपड़ो में नजर आ रहे हैं। सायंतनी को दुल्हन की लाल साड़ी में देखा जा सकता है। जबकि दूल्हे अनुग्रह क्रीम कलर की फ्लोरल शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सायंतनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है 'मिस टू मिसेज' होने का सफर। दुल्हन बनी सायंतनी ने अपनी शादी पर सोने के गहने पहने थे। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों में सायंतनी को मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर सजा हुआ देखा जा सकता है। सायंतनी घोष और उनके पति अनुग्रह तिवारी 'जस्ट मैरिड' की इस सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने हाल में सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब जयपुर में दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।