फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों पर व्यवहार पर भड़के सलमान खान, घरवालों को दे डाली ये सजा

Mon, 06 Dec 2021 01:38 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 06 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan gets angry on shamita shetty rashami desai and other people behavior infront of raveena tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस के वीकेंड के वार में इस हफ्ते सलमान खान का वार घरवालों पर कम देखने को मिला। शनिवार को रवीना टंडन की मौजूदगी में घरवाले आपस में भिड़ गए, जिससे घर में काफी बवाल मचा। दरअसल रश्मि देसाई ने अभिजीत की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने शमिता को पैर की जूती कहा, जिसे सुनने के बाद शमिता शेट्टी काफी गुस्सा हुईं और उन्होंने मेहमान बनकर आईं रवीना टंडन को देखे बिना ही शिकायत करना शुरू कर दी।



घरवालों पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

दरअसल रवीना टंडन ने घरवालों को एक टास्क दिया जो था गुनाहगार। इस टास्क के दौरान घरवालों एक-एक करके बताना था कि इस हफ्ते का सबसे बड़ा गुनाहगार कौन है। इस टास्क में जैसे ही रश्मि ने अपनी बात रखते हुए अभिजीत बिचुकले का नाम लिया, वैसे ही घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सलमान खान ने काफी समय तक खुद के गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सभी घरवालों की क्लास लगाई।

bigg boss 15 salman khan gets angry on shamita shetty rashami desai and other people behavior infront of raveena tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान ने कहा कोई किसी पर एहसान नहीं कर रहा

जब घरवालों ने रवीना टंडन के सामने बवाल करना शुरू किया तो सलमान खान भी एक हद के बाद गुस्से में आ गए। सलमान खान ने रश्मि को बीच में चुप करवाते हुए कहा सब चुप हो जाओ और अपनी-अपनी जगह पर बैठ जाओ। सलमान ने आगे कहा कि यहां पर कोई किसी पर एहसान नहीं कर रहा है। सलमान खान ने शमिता को डांट लगाते हुए कहा कि उसने आपको अभद्र शब्द नहीं बोला। ये बातचीत यही खत्म होती है।

bigg boss 15 salman khan gets angry on shamita shetty rashami desai and other people behavior infront of raveena tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान ने कहा सभी पर लानत है

हालांकि सलमान खान के चुप करवाने के बावजूद भी घरवाले आपस में भिड़ते हुए नजर आए। जिसके बाद सलमान खान ने गुस्सा करते हुए घरवालों को कहा आप सभी पर लानत है। रवीना यहां पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई हैं, आप लोगों के साथ मस्ती कर रही हैं गेम खेल रही हैं, क्या ये तरह है किसी के साथ व्यवहार करने का तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan gets angry on shamita shetty rashami desai and other people behavior infront of raveena tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

मेहमान के सामने ऐसे बर्ताव करते हैं

सलमान खान ने कहा कि उन्होंने आपको इज्जत दी, इतना कुछ किया और हमने ऐसे परिणाम दिया। क्या ये ही चाहिए हमको। कोई मेहमान आता है तो घरवाले ऐसे बर्ताव करते हैं। रवीना टंडन ने सलमान खान को शांत करने की कोशिश की। सलमान ने घरवालों को कहा ये बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan gets angry on shamita shetty rashami desai and other people behavior infront of raveena tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

घरवालों को दी ये सजा

रवीना टंडन और सारा खान के जाने के बाद अंत में सलमान खान ने सभी घरवालों की क्लास लगाई। इसी के साथ सलमान खान ने कहा कि आप लोगों के लिए सबसे बड़ी सजा यही है कि इस वक्त में किसी को बेघर नहीं कर रहा और घर में रहकर ये सब झेलो और लड़ो। हालांकि सलमान खान ने जाते-जाते ये क्लियर कर दिया कि इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन हो सकता है।
     

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed