फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुलके के सपोर्ट में आए सलमान खान, शमिता शेट्टी के खिलाफ घरवालों से पूछा ये सवाल

Mon, 06 Dec 2021 01:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 06 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan came in support of Abhijeet Bichukale asked this question to the family members against Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर में रोजाना कंटेस्टेंट्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है और यही हाल वीकेंड का वार का भी है। बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुलके के बीच काफी लड़ाई हुई थी। शमिता और रश्मि ने अभिजीत बिचुलके की भाषा को खराब बताया था। वीकेंड का वार में भी दोनों ने सलमान खान के सामने यही बात उठाई। इस दौरान शमिता और अभिजीत के बीच जमकर लड़ाई हुई। अभिजीत ने सबके सामने शमिता के लिए ‘जूते की नोक पर रखने’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया जिस वजह से घर में सबके बीच जमकर बवाल देखने को मिला।



सलमान खान के सामने शमिता शेट्टी ने कहा कि अभिजीत ने उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है। हालांकि, सलमान ने शमिता की हर बात को नकारते हुए अभिजीत बिचुलके का सपोर्ट किया। सलमान खान ने कहा कि उन्हें पहले पोक किया गया है।

Bigg Boss 15 Salman Khan came in support of Abhijeet Bichukale asked this question to the family members against Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने कहा कि, उसने आपके लिए कोई अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। आपको ऐसा लगा है कि उसने आपको गाली दी है। उसने आपके लिए कुछ नहीं कहा है। आपने पहले उसे प्रोवोक किया है। इस पर शमिता कहती हैं कि वो पहले दिन से सबको प्रोवोक कर रहा है। वह सबके सामने बकवास करता है। कोई कुछ नहीं कह रहा है सिर्फ रश्मि ही बोलती हैं।

Bigg Boss 15 Salman Khan came in support of Abhijeet Bichukale asked this question to the family members against Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सलमान खान घरवालों से एक सवाल करते हैं। वह पूछते हैं, ‘कितने लोगों को लगता है कि अभिजीत प्रोवोक कर रहा है? इस पर सभी घरवालों नहीं में जवाब देते हैं। इसके बाद देवोलीना आगे आकर बोलती हैं कि अभिजीत वही इंसान है जिसने शमिता को घर में आकर रिस्पेक्ट दी थी। उन्होंने खुद बोला है कि मैं यहां शमिता के लिए आया हूं। वो सिर्फ शमिता की तारीफ करते थे। लेकिन जब शमिता ने उन्हें गाली दी तब उन्होंने ये सब बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan came in support of Abhijeet Bichukale asked this question to the family members against Shamita Shetty
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सलमान खान शमिता से कहते हैं कि हम पूरी फुटेज देख चुके हैं। उसने आपको गाली नहीं दी। ये आपके दिमाग में है लेकिन ये सच है कि उसने कुछ नहीं कहा। ये बात भी सच है कि उसने बहुत आपकी तारीफ की है। आपने गाली दी तब वो अपसेट हो गया, जिसके बाद उसके मुंह से ये सब निकला है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan came in support of Abhijeet Bichukale asked this question to the family members against Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बता दें कि शमिता शेट्टी ने अभिजीत बिचुलके के नाम को बिगाड़कर बोला था, जिसके बाद ही ये सारा बवाल शुरू हुआ था। इस पर सलमान खान ने कहा कि अभिजीत का बिचूलके उसके गांव का नाम है उसका सरनेम कुछ और है और ये बात उसने मेरे सामने एंट्री के समय भी कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed