छोटे पर्दा हमेशा से ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है और दर्शकों में अपनी पसंदीदा सीरियल देखने का काफी क्रेज होता है। दर्शक टीवी की दुनिया में इस कदर खो जाते हैं कि किसी भी सीरियल की कहानी और किरदारों से अपनी असल जिंदगी की तरह जुड़ जाते हैं। अक्सर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर आते ही रहते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को अगला एपिसोड देखने की एक्साइटमेंट बनी रहती है। ऐसा ही इस टीवी के टॉप पांच सीरियल्स में देखने को मिल रहा है। तो चलिए पढ़तें हैं आज का सीरियल अपडेट...
TV Serials Update: अनु के घर तांडव मचाएगा वनराज..आयुष के साथ होगा बड़ा हादसा, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
'अनुपमा' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां एक तरफ पाखी अपनी मां से कपाड़िया मेंशन में रुकने के लिए बदतमीजी करती है, वहीं दूसरी तरफ उसे ढूंढता-ढूंढता वनराज भी वहां पहुंच जाएगा। वनराज कपाड़िया हाउस में भरपूर ड्रामा करता है, लेकिन फिर भी पाखी उसके साथ जाने को मना कर देती है। पाखी से तंग आकर वनराज उसे धमकी दे देता है कि वह अगर उसके साथ नहीं चली तो फिर कभी शाह हाउस नहीं आ पाएगी।
ये हैं चाहतें
रॉकस्टार रुद्राक्ष 'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में अपने बच्चों सारांश और रूही को उनके नए घर में शिफ्ट करके एक सप्राइज देता है, जिसे देख वह बहुत खुश हो जाते हैं। लेकिन अरमान को उनकी खुशियां रास नहीं आती और वह घर के मालिक से बातचीत करके उसे मना लेता है कि वह अपना घर रुद्राक्ष को न बेचे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
वर्षों से चले आ रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि हर्षवर्धन बिरला हॉस्पिटल में एक धमाकेदार वापसी करता है। वह आते ही अपने सारे काम फिर से अपने हाथ में ले ले लेता है। जहां हर्ष ने हॉस्पिटल में वापसी की है, वहीं आरोही अक्षरा और अभिमन्यु के बीच दूरियां लाने की कोशिश में लगी है। अब देखना यह होगा कि आरोही अपने मकसद में कामयाब हो पाएगी या नहीं।
गुम है किसी के प्यार में
कल के एपिसोड में जहां सई की बात पर भवानी ने उसका साथ देते हुए पाखी को गलत ठहराया था, वहीं आज 'गुम है किसी के प्यार में' में कुछ ऐसा होने वाला है जो सई की तबीयत बिगाड़ देगा। सई के फैसले से सभी परिवार वाले बहुत खुश हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं। ये देखकर पाखी किलस जाती है। लेकिन अश्विनी और सई कुछ ऐसी खिचड़ी पकाते हैं कि सई थोड़ी ही देर में बेहोश हो जाती है। देखना यह होगा कि क्या यह सब अश्विनी और सई की प्लानिंग है या कुछ और।