फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor credits co-stars for the success of films like Jab We Met Omkara

Kareena Kapoor: करीना ने सह-कलाकारों को दिया सफल फिल्मों का श्रेय, कहा- हमेशा एक दूसरे की ऊर्जा का लाभ उठाया

Fri, 20 Sep 2024 02:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 20 Sep 2024 02:51 PM IST
सार

करीना कपूर ने अपने 25 साल के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी फिल्मों की सफलता के पीछे सह-कलाकारों के योगदान को भी श्रेय दिया है। 
 

विज्ञापन
The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor credits co-stars for the success of films like Jab We Met Omkara
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

करीना कपूर हिंदी फिल्मों की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। करीना अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए भी जानी जाती हैं। करीना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार किए हैं। उन्होंने हाल में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने 'जब वी मेट', 'अशोका' और 'ओमकारा'जैसी कई फिल्मों यादगार अभिनय किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने इन जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने साथी कलाकारों की ऊर्जा का लाभ उठाया है। 

विज्ञापन


फिल्मों की सफलता पर साथी कलाकारों को दिया श्रेय 
हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान करीना ने कहा कि उन्होंने 'जब वी मेट' और 'अशोका' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने साथी कलाकार शाहिद कपूर और शाहरुख खान के योगदान को भी स्वीकार किया है।अभिनेत्री ने कहा कि इन फिल्मों की सफलता का श्रेय उनके सह-कलाकारों को भी देना होगा। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता श्रेय सह-कलाकारों के साथ अविश्वसनीय उर्जा के आदान-प्रदान को भी जाता है। करीना ने कहा,, "मुझे अपनी कई फिल्मों का श्रेय अपने सह-अभिनेताओं को देना होगा। अभिनेता एक-दूसरे की ऊर्जा का लाभ उठाते हैं। जब वी मेट और ओमकारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में, हमने हमेशा एक-दूसरे की ऊर्जा का लाभ उठाया है।"
विज्ञापन

रिलीज से पहले लीक हो चुकी हैं ये फिल्में, सनी देओल की फिल्म भी है शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमकारा में पति सैफ के साथ किया है काम
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह अपनी सभी शानदार फिल्मों के साथी कलाकारों को धन्यवाद देना चाहती है, क्योंकि उनके बिना इनमें से कोई भी फिल्म वैसी नहीं होती, जैसी वो हैं। उन्होंने कहा कि थ्री इडियट्स में आमिर खान से भी उन्हें काफई कुछ सीखने को मिला। इस दौरान करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ अपनी फिल्म ओमकारा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें निर्देशकों और दोस्तों से तारीफ की उम्मीद थी, लेकिन लंगडा त्यागी के रूप में सैफ अली खान के प्रदर्शन ने उन्हें फीका कर दिया था। 
‘सबसे हसीन जैस्मिन भसीन…’ गुलाबी कुर्ते में अभिनेत्री ने बिखेरा जलवा
'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर 
बात करें करीना के वर्क फ्रंट की, तो हाल में ही वह फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह जासूस जस भामरा के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा वह निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह इस साल की शुरुआत में कृति सैनन और तब्बू के साथ फिल्म 'क्रू' में भी नजर आ चुकी हैं। 

Vettaiyan Song: 'वेट्टैयन' का दूसरा गाना जारी, फिल्म में रजनीकांत के किरदार को बखूबी बयां कर रहा 'हंटर वंतार'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed