फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Valentines Day 2025: Priyanka Chopra shares beautiful Throwback picture with Nick Jonas says How It Started

Priyanka Chopra: वैलेंटाइन डे पर प्रियंका ने शेयर की निक के साथ थ्रोबैक तस्वीर, लिखा- कैसे शुरू हुआ सफर?

Fri, 14 Feb 2025 05:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Feb 2025 05:24 PM IST
सार

Valentines Day 2025: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर निक के साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसके साथ हमसफर निक को वैलेंटाइन विश किया है।

विज्ञापन
Valentines Day 2025: Priyanka Chopra shares beautiful Throwback picture with Nick Jonas says How It Started
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। तमाम फिल्मी सितारे भी इस दिन पोस्ट शेयर कर पार्टनर को विश कर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने निक और अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो साल 2018 की है। इसके अलावा एक हाल-फिलहाल की तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन

थ्रोबैक फोटो के साथ लिखा प्यारा कैप्शन
प्रियंका चोपड़ा और निक सिनेमा की दुनिया के पावर कपल हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में शादी रचाई। आज वैलेंटाइन डे पर प्रिंयका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक की पुरानी फोटो शेयर की है। इसमें दोनों व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं। प्रियंका ने निक के कंधे पर अपना सिर टिकाया हुआ है। दूसरी तस्वीर हाल-फिलहाल की है, इसमें दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहने हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में कैद शुरुआत से अब तक का सफर
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'किस तरह शुरुआत हुई...और अब किस तरह चल रहा है सबकुछ। मेरे वैलेंटाइन को हैप्पी वैलेंटाइंस डे'। इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं और दोनों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'निक आपकी वजह से एक बेहतर इंसान हैं। दोनों खुश रहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छी शुरुआत से शानदार सफर की तरफ, जोड़ी सलामत रहे'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों का प्यार प्योर और सच्चा है, दोनों को शुभकामनाएं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava Movie Review: ‘पृथ्वीराज’ से बेहतर पर ‘पानीपत’ से कमजोर है ‘छावा’, पूरी फिल्म से बेहतर था सिर्फ ट्रेलर

विज्ञापन

उम्र का फासला नहीं बना प्यार में बाधा
प्रियंका चोपड़ा और निक की उम्र में काफी फासला है, मगर इनके प्यार में यह कभी बाधा नहीं बन सका। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक से दस साल बड़ी हैं। दोनों की एक बेटी मालती मैरी जोनस हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी मुंबई में हुई। इसमें निक जोनस के अलावा प्रियंका के सास-ससुर भी शामिल हुए। 

यह खबर भी पढ़ें:
Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' की अभिनेत्री मावरा ने तय किया पाकिस्तान से बॉलीवुड तक का सफर; ऐसे मिली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed