{"_id":"68722200d67d0cb808085bb1","slug":"venice-film-festival-to-screen-4k-restored-version-of-bimal-roys-do-bigha-zamin-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Do Bigha Zamin: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होगी 'दो बीघा जमीन' की स्क्रीनिंग, गुलजार ने कहा- 'ऐतिहासिक'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Do Bigha Zamin: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होगी 'दो बीघा जमीन' की स्क्रीनिंग, गुलजार ने कहा- 'ऐतिहासिक'
Sat, 12 Jul 2025 02:21 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:21 PM IST
सार
Do Bigha Zamin In Venice Film Festival: बिमल रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'दो बीघा जमीन' को बड़ी उपलब्धि मिली है। इस फिल्म को जल्द ही वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
दो बीघा जमीन का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब मशहूर हुई हैं। इन फिल्मों में साल 1953 में बिमल रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'दो बीघा जमीन' भी शामिल है। अब इस फिल्म के पुनर्स्थापित 4के वर्जन वेनिस फिल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा।
यह एलान फिल्म निर्माता की 116वीं जयंती के मौके पर किया गया है।
विज्ञापन
यह एलान फिल्म निर्माता की 116वीं जयंती के मौके पर किया गया है।
बिमल रॉय के बच्चे करेंगे स्क्रीनिंग
'दो बीघा जमीन' वेनिस क्लासिक्स सेक्शन के तहत चुनी गई है। इसका अंग्रेजी शीर्षक 'टू एकर्स ऑफ लैंड' है। इसके साथ कई दूसरी फिल्में भी चुनी गई हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग रॉय के बच्चों रिंकी रॉय भट्टाचार्य, अपराजिता रॉय सिन्हा और जॉय बिमल रॉय की तरफ से की जाएगी। इन लोगों के साथ फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के निदेशक, शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर भी होंगे।

बिमल रॉय, दो बीघा जमीन
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलजार ने किया स्वागत
जाने माने गीतकार और फिल्ममेकर गुलजार ने इस एलान का स्वागत किया है। उन्होंने फिल्म को 'ऐतिहासिक' बताया है।
यह खबर भी पढ़ें: Hindi Language: पवन कल्याण ने हिंदी भाषा को बताया बड़ी मां, प्रकाश राज ने पूछा- 'खुद को कितने में बेचा?'

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'दो बीघा जमीन' में औद्योगीकरण से जूझ रहे एक गरीब किसान की दुर्दशा को दिखाया गया है। यह फिल्म रवींद्रनाथ टैगोर की बंगाली कविता 'दुई बीघा जोमी' और संगीतकार सलिल चौधरी द्वारा लिखित लघु कहानी 'रिक्शावाला' पर आधारित थी। फिल्म में बलराज साहनी, निरूपा रॉय और मीना कुमारी अहम किरदार में थे।

फिल्म को मिले कई पुरस्कार
'दो बीघा जमीन' 1954 में कान फिल्म महोत्सव में प्रिक्स इंटरनेशनल जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। इसे कार्लोवी वैरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सम्मान मिला। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
82वां वेनिस फिल्म महोत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा।