{"_id":"677c9d9a5fc2beb0c8086e48","slug":"veteran-theater-actor-alok-chatterjee-passes-away-suffering-from-illness-for-a-long-time-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alok Chatterjee: रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alok Chatterjee: रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:50 AM IST
सार
Alok Chatterjee Passes Away: अभिनेता आलोक चटर्जी का आज तड़के तीन बजे निधन हो गया। वह रंगमंच के दिग्गज अभिनेता थे। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया था।
विज्ञापन
1 of 5
आलोक चटर्जी
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का आज तड़के तीन बजे निधन हो गया। सिग्मा उपाध्याय ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके शरीर में इन्फेक्शन फैल गया था। इसके अलावा उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।
उनके निधन की पुष्टि भोपाल के रंगकर्मी बालेंद्र बालू ने भी की है। उन्होंने कहा, "कल रात में करीब 11-12 बजे उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका गॉलब्लैडर भी निकल गया था। किडनी पैंक्रियाज में भी समस्याएं थीं। कल उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी कि उन्हें बंसल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली।" उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास -B-13 फाईन कैम्पस, कोलार रोडसे दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच भदभदा विश्राम घाट की ओर रवाना होगी ।
यह भी पढ़ें- Tiger Shroff: डेंगू से उबरे टाइगर श्रॉफ की हालत देखकर रो पड़ीं मां, उतरा चेहरा बिखरे बाल; देखें एक्टर का हाल
3 of 5
आलोक चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
इरफान खान से थी गहरी दोस्ती
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रहे इरफान खान से भी आलोक चटर्जी की गहरी दोस्ती थी। दोनों ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साल 1984 से लेकर 1987 तक एक साथ पढ़ाई की। दोनों ने तीन साल तक नाटकों में लीड रोल भी निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलोक चटर्जी
- फोटो : फेसबुक- आलोक चटर्जी
संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से हुए थे सम्मानित
आलोक चटर्जी का योगदान भारतीय रंगमंच के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनके अभिनय के प्रति समर्पण और प्रतिभा को रंगमंच की दुनिया ने हमेशा सराहा। अभिनेता ने कई प्रमुख नाटकों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा और दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान बनाया। उन्हें उनके इस योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
आलोक चटर्जी
- फोटो : फेसबुक- आलोक चटर्जी
इन नाटकों से हुए खूब मशहूर
वह कुछ बेहद मशहूर नाटकों का हिस्सा रहे। 'ए मिड समर नाइट्स ड्रीम' (विलियम शेक्सपियर) का निर्देशन उन्होंने ही किया था। 'डेथ ऑफ सेल्समैन' (आर्थर मिलर) का निर्देशन से साथ उन्होंने उसमें अभिनय भी किया था। 'नट सम्राट' (विष्णु वामन शिरवाडकर), 'शकुंतला की अंगूठी' (सुरेन्द्र वर्मा), 'स्वामी विवेकानंद', और 'अनकहे अफसाने' उनके प्रमुख नाटकों में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।