फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa Collection Day 18: मुफासा की कमाई में आई गिरावट, जानें 18वें दिन किया कितना कलेक्शन

Tue, 07 Jan 2025 01:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2025 01:34 AM IST
सार

Mufasa Collection Day 18: ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने कई हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इसने कितने 18वें दिन कितने का कारोबार किया?

विज्ञापन
Mufasa box office Collection Day 18 check details of day wise total earning in india
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने कई हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और उनसे ज्यादा कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘मुफासा द लॉयन किंग’ साल 2024 में भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में ‘मुफासा द लॉयन किंग’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं 18वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?


 
Mufasa box office Collection Day 18 check details of day wise total earning in india
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

18वें दिन का कलेक्शन?
पिछले 17 दिन से ‘मुफासा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव मजबूती के साथ जमाए हैं। फिल्म ने क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का भरपूर लाभ उठाया। डेली कलेक्शन की बात की जाए तो सिर्फ ‘पुष्पा 2’ ही इससे आगे है। ‘मुफासा’ वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 18वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

यह खबर भी पढ़ें:  OTT This Week: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगा जनवरी का दूसरा सप्ताह, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

Mufasa box office Collection Day 18 check details of day wise total earning in india
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे ज्यादा हिंदी भाषा से की कमाई
‘मुफासा द लॉयन किंग’ को हिंदी भाषा के दर्शकों का खूब प्यार मिला। भारत में इसने सबसे ज्यादा हिंदी संस्करण से कमाई की और इसकी वजह फिल्म में शाहरुख खान की डबिंग को भी माना जा रहा है। यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी, लेकिन कमाई के मामले में हिंदी भाषा ही आगे रही। हिंदी के बाद इसने अंग्रेजी से सर्वाधिक कलेक्शन किया। हिंदी भाषा से अभी तक मुफासा ने 46.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।


यह खबर भी पढ़ें: Baby John Collection: सिनेमाघरों से उतरने के लिए तैयार 'बेबी जॉन', दूसरे सोमवार ही दर्शकों के लिए तरसी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa box office Collection Day 18 check details of day wise total earning in india
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का कुल कलेक्शन
‘मुफासा’ ने भारत में शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म के कुल बजट की बात की जाए तो इसने अब तक बॉक्स ऑफिस से 137.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 


 
विज्ञापन
Mufasa box office Collection Day 18 check details of day wise total earning in india
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेली कलेक्शन में किससे रही कितना आगे:


 
फिल्म  कलेक्शन
पुष्पा 2 2.5 करोड़ रुपये
मुफासा 1.25 करोड़ रुपये 
बेबी जॉन 25 लाख रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed