Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
OTT Release this week The Sabarmati Report Black Warrant Shark Tank India S4 The Breakthrough MTV Roadies XX
{"_id":"677bb99e0d4ffd40120cf442","slug":"ott-release-this-week-the-sabarmati-report-black-warrant-shark-tank-india-s4-the-breakthrough-mtv-roadies-xx-2025-01-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Week: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगा जनवरी का दूसरा सप्ताह, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में-सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT This Week: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगा जनवरी का दूसरा सप्ताह, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में-सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:47 AM IST
सार
OTT This Week: हर बार की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्मों और सीरीज की दस्तक होने वाली हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में क्या कुछ नया आने वाला है।
विज्ञापन
1 of 6
द साबरमती रिपोर्ट-ब्लैक वारंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस सप्ताह नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टार और अन्य पर क्या नया है, यह जानने के लिए आप भी उत्सुक हैं? चलिए आपकी इस उत्सुकता पर विराम लगाते हैं और बताते हैं आपको इस सप्ताह के बीच आने वाली सभी बेहतरीन ओटीटी रिलीज के बारे में। नए साल का दूसरा हफ्ता भी धमाकेदार साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में कौन सी धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
2 of 6
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpicture
द साबरमती रिपोर्ट
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की कहानी 27 फरवरी, 2002 की सुबह गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई वास्तविक घटना पर केंद्रित है। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, ऋद्धि डोगरा, बरखा सिंह और नाजनीन पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द साबरमती रिपोर्ट 10 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी।
3 of 6
ब्लैक वारंट
- फोटो : यूट्यूब
ब्लैक वारंट
'ब्लैक वारंट' कहानी एक जेल अधिकारी की है, जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में पैदा हो रही व्यवस्थागत समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। फिल्म में जहान कपूर, राहुल भट, परमवीर चीमा, अनुराग ठाकुर और राजश्री देशपांडे अहम भूमिका में हैं। ब्लैक वारंट 10 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शार्क टैंक इंडिया
- फोटो : शार्क टैंक इंडिया इंस्टाग्राम @sharktank.india
शार्क टैंक इंडिया सीजन 4
लोकप्रिय शो 'शार्क टैंक इंडिया' एक और सीजन के साथ वापस आ गया है, जिसमें शार्क अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह और पीयूष बंसल शामिल होंगे। इसमें नए जज कुणाल बहल, स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के सह-संस्थापक और वीबा/वीआरबी कंज्यूमर के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विराज बहल भी शामिल हैं। 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 4' 6 जनवरी को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
5 of 6
एमटीवी रोडीज XX
- फोटो : इंस्टाग्राम
एमटीवी रोडीज XX
एमटीवी रोडीज के इस सीजन में गैंग लीडर नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और एल्विश यादव नजर आएंगे। एमटीवी रोडीज XX का प्रीमियर 11 जनवरी 2025 से एमटीवी पर होगा। यह जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।