Vinta Nanda: 'क्यूरेटर ऑस्कर नामांकन ले जाता है...', 'अनुजा' के नाम पर वाहवाही लूटने वालों पर विनता का निशाना
फिल्म बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा सह निर्माता के तौर पर 'अनुजा' का हिस्सा बनीं। ऑस्कर नामांकन के लिए उनके नाम की चर्चा हो रही है, इस पर अब विनता नंदा ने सवाल उठाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'अनुजा' को 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट के लिए नॉमिनेशन मिला है। एडम जे ग्रेव्स द्वारा निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म के लिए उन्हें पहली बार एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। नॉमिनेशन मिलने के बाद से ही हर जगह चर्चा है कि गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर नामांकन मिला, जबकि प्रियंका चोपड़ा का इस फिल्म से कोई ताल्लुक नहीं है।
फिल्म के कलाकारों की कोई चर्चा नहीं
दरअसल, फिल्म बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा सह निर्माता के तौर पर इसका हिस्सा बनीं, तब से हर जगह इस फिल्म का प्रचार या जिक्र प्रियंका चोपड़ा के नाम के साथ जोड़कर किया जा रहा है, जबकि फिल्म के कलाकारों और उसके असल निर्माताओं के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। इसी पर अब फिल्म निर्माता विनता नंदा से अपने विचार साझा किए हैं।
Oscars 2025: दिल्ली में शूट हुई 'अनुजा' ऑस्कर में, 9 साल की सजदा पठान ने निभाया लीड रोल; जानें क्या है कहानी
विनता नंदा ने जाहिर की चिंता
दरअसल, विनता नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में आज के सिनेमा के दौर के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म या प्रियंका चोपड़ा के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका इशारा इसी ओर था। पोस्ट साझा करते हुए विनता नंदा ने लिखा, 'अब सिस्टम बहुत खराब हैं। क्यूरेटर निर्माता के रूप में ऑस्कर नामांकन और पुरस्कार लेकर चले जाते हैं और कलाकारों और उनके निर्माताओं के संघर्ष पर पूरी तरह से ग्रहण लग जाता है। हम किस तरह की दुनिया में रह रहे हैं?
सलाम बालक ट्रस्ट के सहयोग से बनी फिल्म
विनता ने इसी ओर इशारा किया कि 'अनुजा' को ऑस्कर में नामांकन मिला, लेकिन फिल्म के कलाकारों की मेहनत और असली निर्माताओं के बारे में जिक्र नहीं किया गया। उनके संघर्षों को नहीं दिखाया गया, जबकि फिल्म के निर्माण और कास्टिंग प्रक्रिया में सलाम बालक ट्रस्ट का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण था। यह संस्था सड़क पर रहने वाले बच्चों की मदद करती है। इस ट्रस्ट की स्थापना फिल्म निर्माता और निर्देशक मीरा नायर के परिवार ने की थी।
Oscars 2025: 'एमिलिया पेरेज' को सर्वाधिक नामांकन, दिल्ली में शूट हुई 'अनुजा' ने भी बनाई ऑस्कर में जगह
फिल्म की कहानी और कलाकार
सह-निर्देशक एडम जे ग्रेव्स ने हाल ही में इस फिल्म के निर्माण, इसके संदेश और उसकी कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों के बारे में खुलकर बातचीत की थी। इस फिल्म को उन्होंने सुचित्रा मट्टई के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फिल्म दिल्ली की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाली दो बहनों, अनुजा (सजदा पठान) और पलक (अनन्या शानबाग) के जीवन के संघर्ष को बयां करती है। यह फिल्म बाल श्रम की वैश्विक समस्या पर आधारित है। साथ ही यह फिल्म प्रेम और आशा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी दिखाती है।
Anuja: अब देख पाएंगे गुनीत मोंगा की ‘ऑस्कर 2025’ के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्म अनुजा, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम