फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   virat kohli wife and actress Anushka Sharma looked angry during India vs Pakistan match in t20 world cup 2024

Anushka Sharma: भारत-PAK मैच के दौरान गुस्से में दिखीं अनुष्का, यूजर ने कहा- वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा

Thu, 13 Jun 2024 11:33 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
virat kohli wife and actress Anushka Sharma looked angry during India vs Pakistan match in t20 world cup 2024
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_hamxay_2

विस्तार

नौ जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप मैच काफी रोमांचक था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं, जिनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुई थी। अब अनुष्का का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


Fardeen Khan: कैसे मिला था फरदीन खान को 'हीरामंडी' में 'वली' का किरदार, बोले- चुनौतीपूर्ण समय रहा..
विज्ञापन


स्टेडियम में नाराज नजर आईं अनुष्का
इस वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा को एक आदमी से बात करते हुए देखा जा सकता हैं। उनके चेहरे पर गुस्से का भाव साफ झलक रहा है। हालांकि, इसके पीछे क्या वजह रही होगी, उसका पता नहीं चल पाया है। अनुष्का के चेहरे के भाव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जरूर कुछ गंभीर बात रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mr.Hamxay (@mr_hamxay_2)



क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स ?
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पूरी फैमिली एग्रेसिव है, किंग कोहली की।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाभी जी एग्रेसिव हो रही है।" एक यूजर ने लिखा कि इंसान खुश और आक्रामक दोनों हो सकता है, तो इसमें बड़ी बात क्या है। एक अन्य यूजर ने लिख, "यूएस में वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा।" वहीं, अधिकतर यूजर्स गुस्से की वजह जानना चाह रहे हैं।

Box Office Collection: लगातार धीमी हो रही 'मुंजा' की रफ्तार, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का प्रदर्शन

झूलन की बायोपिक में नजर आएंगी अनुष्का
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में भारत ने पाक को छह रन से हराया था। भारत की ओर से पंत ने 43 और अक्षर पटेल ने 20 रन की पारी खेली थी। वहीं, पाक की ओर से रिजवान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए थे। बुमराह की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने इस मुकाबले को जीता था। अनुष्का शर्मा की बात करें तो वो जल्द ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।

Mammootty: ममूटी ने कभी विज्ञापन में किया था इस अभिनेत्री के साथ काम, अब फिल्म में आ सकते हैं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed