फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishnu Manchu wrote letter to President of CINETAA expressed his concern over Arshad Warsi Remarks on Prabhas

Vishnu Manchu: प्रभास पर अरशद वारसी की टिप्पणी पर विष्णु मांचू ने जताई चिंता, सिंटा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Fri, 23 Aug 2024 01:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 23 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

अरशद वारसी ने हाल ही में प्रभास पर टिप्पणी करते हुए कल्कि 2898 एडी में उनके किरदार को जोकर जैसा बताया था। इसे लेकर अब अभिनेता और एमएए अध्यक्ष विष्णु मांचू ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की। 
 

विज्ञापन
Vishnu Manchu wrote letter to President of CINETAA expressed his concern over Arshad Warsi Remarks on Prabhas
विष्णु मांचू - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में प्रभास पर टिप्पणी करते हुए कल्कि 2898 एडी में उनके किरदार को जोकर जैसा बताया था। इसे लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने एक बातचीत में 'कल्कि 2898 एडी' पर बात करते हुए अमिताभ बच्चन के किरदार की तारीफ की। मगर इसी दौरान उन्होंने प्रभास के किरदार को जोकर बताया। अब तक इस मामले में कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब इसे लेकर अभिनेता और एमएए अध्यक्ष विष्णु मांचू ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन, मुंबई के अध्यक्ष को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की। 

विज्ञापन


पूनम ढिल्लों को लिखा पत्र 
विष्णु मांचू ने सिंटा की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों को पत्र लिखते हुए अरशद वारसी की टिप्पणी पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पत्र में लिखा, 'प्रिय पूनम ढिल्लों, 'मुझे आशा है कि यह पत्र आपको अच्छा लगेगा। मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के अध्यक्ष के रूप में मैं ये पत्र आपके ध्यान में एक ऐसा मामला लाने के लिए लिख रहा हूं,जिसने तेलुगु फिल्म बिरादरी के भीतर काफी चिंता पैदा कर दी है।' उन्होंने आगे लिखा, 'अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म कल्कि पर अपनी राय साझा की। हम हर व्यक्ति के अपने विचार व्यक्त करने के अधिकार का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। मगर यह खेद के साथ है कि मुझे प्रभास के बारे में उनकी अपमानजनक टिप्पणी पर बात करनी होगी।'
विज्ञापन

 

'अरशद ने पहुंचाई भावनाओं को ठेस' 
'अरशद वारसी की टिप्पणी ने तेलुगु फिल्म समुदाय और प्रशंसकों के बीच कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आज के सोशल मीडिया के दौर में हर बात जल्द ही बहस का रूप ले सकती है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि हम पब्लिक फिगर होने के चलते अपने बर्ताव में सावधानी बरतें। शब्दों में शक्ति होती है और वे या तो पुल बना सकते हैं या दरार पैदा कर सकते हैं। दुर्भाग्य से वारसी की टिप्पणी ने सिनेमा प्रेमियों और हमारे बिरादरी के बीच अनावश्यक नकारात्मकता पैदा कर दी है। मुझे विश्वास है कि सिंटा हमारी भावना को साझा करता है कि भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचा जाना चाहिए।'



अरशद वारसी को दी ऐसी टिप्पणी से बचने की सलाह
उन्होंने आगे लिखा, 'हम अनुरोध करते हैं कि अरशद वारसी को भविष्य में साथी कलाकारों के बारे में ऐसी टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी जाए। हमें याद रखना चाहिए कि हम सभी एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं, जो सिनेमा के प्रति हमारे साझा जुनून से बंधे हैं। हमारी ताकत हमारी एकता में निहित है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि यह एकता बनी रहे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद। मैं हमारी इंडस्ट्री के लिए सद्भाव और सम्मान बनाए रखने में आपके समर्थन की आशा करता हूं।'

Arshad Warsi: सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान हुए अरशद, इंस्टाग्राम पर नए पोस्ट के कमेंट सेक्शन को किया बंद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed