Paatal Lok: दर्शकों का जल्द खत्म होगा इंतजार, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'पाताल लोक'
Paatal Lok: 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबस सामने आई है। यह वेब सीरीज नए साल के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘पाताल लोक’ का पहला सीजन दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा था। अब मेकर्स नए साल पर दर्शकों के लिए इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस क्राइम थ्रिलर का दूसरा भाग 17 जनवरी को रिलीज होगा। इसमें जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग अपने-अपने किरदारों में वापसी करेंगे।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh: दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में हुआ सबसे खराब एक्सपीरियंस, फैन ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
सोमवार को शो के निर्माता ने इसके रिलीज डेट का ऐलान किया। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज सुदीप शर्मा द्वारा बनाई और कार्यकारी रूप से निर्मित की गई है। इस नए सीजन में ‘हाथी राम चौधरी’ (जयदीप अहलावत) और उनकी टीम को नई मुसीबतों का सामना करते हुए देखा जाएगा। फिलहाल, शो की कहानी अभी गुप्त रखी गई है।
View this post on Instagram
‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन अविनाश अरुण धावरे निर्देशित करेंगे। इसमें तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाहनु बरुआ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह क्राइम ड्रामा प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun House Attack: अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ करने वालों की कोर्ट में हुई पेशी, अदालत ने दी जमानत
'पाताल लोक' का पहला सीजन मई 2020 में रिलीज हुआ था और इसकी कहानी की गहराई ने दर्शकों को काफी ज्यादा आकर्षित किया था। इसे अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया था। पहला सीजन भारतीय समाज के गहरे पहलुओं को उजागर करता दिखा था। खासकर मीडिया इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को लेकर। इसकी कहानी, अप्रत्याशित ट्विस्ट्स, रोमांचक सीन्स और सोचने पर मजबूर करने वाले क्लाइमैक्स ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था।

कमेंट
कमेंट X