फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   What Is The Connection Between OG And Saaho Did Sujeeth Creating A New Universe

OG Explainer: नया यूनिवर्स तैयार कर रहे सुजीत! जानिए प्रभास की ‘साहो’ से क्या है ‘ओजी’ का कनेक्शन?

Sat, 27 Sep 2025 04:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 27 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

OG-Saaho Connection: पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ के रिलीज होने के बाद से फैंस के मन में सवाल ये ही है कि ओजी और साहो का कनेक्शन क्या है ? यहां जानिए पूरी सच्चाई।

विज्ञापन
What Is The Connection Between OG And Saaho Did Sujeeth Creating A New Universe
ओजी और साहो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई काफी ज्यादा गिरी है। लेकिन फिर भी दो दिनों में ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई फिर से बढ़ने की उम्मीद है। ‘दे कॉल हिम ओजी’ के रिलीज होते ही फैंस के मन में एक सवाल ये भी है कि क्या यह फिल्म प्रभास की ‘साहो’ से जुड़ी है? और क्या निर्देशक सुजीत अपना एक यूनिवर्स तैयार करने जा रहे हैं? यहां जानिए ‘ओजी’ और ‘साहो’ में क्या है कनेक्शन और क्यों एक नए यूनिवर्स के तैयार होने की हो रही है चर्चा?

विज्ञापन

ओजी और साहो के बीच का कनेक्शन हैं जैकी श्रॉफ
पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ में जैकी श्रॉफ का एक कैमियो है। इस फिल्म में वो नरंतक रॉय के किरदार में नजर आते हैं। ये वही किरदार है, जो प्रभास की ‘साहो’ में भी जैकी श्रॉफ ने निभाया था। ‘ओजी’ के छोटे से सीन में जैकी श्रॉफ अपने बेटे साहो का भी जिक्र करते हैं। वो कहते हैं कि अब किसी को पता नहीं चलेगा कि साहो मेरा ही बेटा है।

विज्ञापन

वहीं फिल्म ‘साहो’ के अंत में यह खुलासा हुआ था कि प्रभास यानी साहो ही नरंतक रॉय का बेटा है। ऐसे में फैंस अब ये अंदाजा लगा रहे हैं कि निर्देशक सुजीत दोनों फिल्मों के जोड़ने की योजना बना रहे हैं। जिससे वो एक नए यूनिवर्स को तैयार करने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक सुजीत भी दे चुके हैं हिंट
फैंस के ये कयास इसलिए और गहरा जाते हैं क्योंकि निर्देशक सुजीत ने खुद अपने एक पोस्ट में ये हिंट दिया था कि वो एक नए यूनिवर्स को तैयार कर रहे हैं। खुद निर्देशक सुजीत भी ये कह चुके हैं कि वो अपना खुद का सुजीत सिनेमेटिक यूनिवर्स (एससीयू) बनाने जा रहे हैं। वहीं ओजी की रिलीज से पहले अपने धन्यवाद पोस्ट में भी सुजीत ने लिखा है कि यहां से ये दुनिया सिर्फ बड़ी ही होती जाएगी। इन सब बातों को देखते हुए फैंस के ये कयास और भी पुख्ता हो जाते हैं कि ‘ओजी’ और ‘साहो’ में एक कनेक्शन है और आगे चलकर ये एक यूनिवर्स बनने वाला है।


यह खबर भी पढ़ेंः They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ

What Is The Connection Between OG And Saaho Did Sujeeth Creating A New Universe
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

‘साहो’ हुई थी फ्लॉप पर ‘ओजी’ ने दो दिनों में कमाए 100 करोड़
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘साहो’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को एक बड़े बजट के तहत बनाया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अब ‘साहो’ के छह साल बाद सुजीत ‘दे कॉल हिम ओजी’ लेकर आए हैं। फिल्म में पवन कल्याण के पुराने अंदाज में नजर आने के चलते फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। जो फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन में देखने को भी मिला। ‘ओजी’ ने पहले दिन देशभर में 70 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिरी, लेकिन फिर भी ओजी ने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और भी उछाल आती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed