सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Aditi Hundia Who Was Seen Celebrating With Ishan Kishan After Winning The World Cup See Photos

कौन हैं अदिति हुंडिया, जो वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन के साथ जश्न मनाती आईं नजर, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Ishan Kishan And Aditi Hundia: भारतीय टीम ने रविवार रात को टी20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया। जीत के बाद ईशान किशन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ जश्न मनाते दिखे। 

Who Is Aditi Hundia Who Was Seen Celebrating With Ishan Kishan After Winning The World Cup See Photos
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बनी, जिसने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले भी 2024 में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Trending Videos


अब रविवार को न्यूजीलैंड को करारी हार देकर वर्ल्ड कप एक बार फिर अपने नाम किया। फाइनल मैच में ईशान किशन का भी बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी बनाई और फील्डिंग करते वक्त भी कुछ अहम कैच पकड़े। इसलिए उनके लिए यह जीत ज्यादा खास थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Aditi Hundia Who Was Seen Celebrating With Ishan Kishan After Winning The World Cup See Photos
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : एक्स

दोनों ने साथ किया सेलिब्रेट 
मैच के बाद जब सारे प्लेयर्स अपने करीबियों के साथ जश्न मनाते दिखे, तो वहीं ईशान किशन ने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया। मैच के साथ इनके फोटो-वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन कौन हैं अदिति हुंडिया? आइए जानते हैें। 

Who Is Aditi Hundia Who Was Seen Celebrating With Ishan Kishan After Winning The World Cup See Photos
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : एक्स

कौन हैं अदिति हुंडिया? 
अदिति हुंडिया जयपुर की एक मॉडल हैं और मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की। 

2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेन्ट की फाइनलिस्ट बनकर उन्होंने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। मिस दिवा 2018 में अवॉर्ड जीतने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। इसके अलावा, उन्होंने अपना खुद का देसी फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ (Label Aditi Hundia) भी शुरू किया, जो उनके एंटरप्रेन्योर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

इंस्टाग्राम पर हैं लाखों में फॉलोअर्स
अदिति ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर डिजिटल कंटेंट तैयार किया है और एंडोर्समेंट पार्टनरशिप्स के जरिए कई फैशन कैंपेन का हिस्सा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

वहीं, वे पिछले कुछ वर्षों में कई बार आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं। हर बार उनकी मौजूदगी नई चर्चाओं को जन्म देती है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति हुंडिया की अनुमानित नेट वर्थ करीब 16 से 25 करोड़ रुपये के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed