पहले बंदूक की नोक पर अपहरण, फिर हत्या कर शव नहर में फेका; जानें कौन थीं दिवंगत पंजाबी सिंगर इंदर कौर?
Who Is Inder Kaur: पंजाबी गायिका इंदर कौर की हत्या के बाद पंजाब में एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जानिए कौन थीं दिवंगत गायिका इंदर कौर? जन्म से लेकर गानों तक जानिए उनके बारे में सब कुछ…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक बार फिर अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। पंजाबी गायिका इंदर कौर, जिन्हें यशिंदर कौर के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिन सिंगर की लाश लुधियाना की नीलो नहर में मिली। पुलिस और उनके परिवार के अनुसार, छह दिन पहले कथित तौर पर बंदूक की नोक पर इंदर कौर का अपहरण कर लिया गया था।
वह 13 मई की शाम को ग्रोसरी का सामान खरीदने के लिए अपनी फोर्ड फिगो कार से घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद मंगलवार तड़के वो मृत अवस्था में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस मामले से पंजाब में एक बार कानून व्यस्था पर उंगली उठनी शुरू हो गई है। जानते हैं दिवंगत गायिका इंदर कौर के बारे में।
लुधियाना की रहने वाली थीं इंदर कौर, दिए कई हिट गाने
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया का जाना-पहचाना चेहरा इंदर कौर का जन्म साल 1997 में हुआ था। इंदर कौर मूल रूप से पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली थीं। वह पंजाब की एक मेकअप आर्टिस्ट भी थीं और अपने गीतों, स्टेज परफॉर्मेंस और नियमित ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
इंदर कौर ने धीरे-धीरे वर्षों में पंजाबी संगीत में अपनी जगह बना ली थी। उनके द्वारा रिलीज किए गए गानों में अफगान जट्टी, सोहना लगदा, लानेदारनी, देसी सिर्रे दे, सोने दी वांग, किसान एंथम, जीजा, रिच स्टैंडर्ड, आकड़ और कादो ती मिलेगी शामिल हैं। उनके नाम कई अन्य गाने भी हैं, जो पंजाबी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं।
इंस्टाग्राम पर हैं हजारों फॉलोअर्स
सिंगर के अलावा इंदर कौर मेकअप आर्टिस्ट भी थीं और बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम भी करती थीं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 125K फॉलोअर्स हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर उन्होंने 549 पोस्ट की हैं। इंदर अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से भी काफी सुर्खियां बटोरती थीं।
मामले में अब तक क्या हुआ
- इंदर कौर के भाई जोतिंदर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, गायिका 13 मई को रात करीब 8:30 बजे किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थीं।
- वापस न लौटने पर परिवार को मोगा के भालूर गांव के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पर शक हुआ। परिवार का आरोप है कि सुखविंदर उन पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था।
- शिकायत में कहा गया है कि दोनों लगभग तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर जुड़े और दोस्त बन गए। जब कौर को पता चला कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उन्होंने उससे संपर्क तोड़ दिया और शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
- पुलिस को शक है कि 13 मई को सुखविंदर और उसके साथियों ने इंदर कार रोकी, बंदूक की नोक पर उनका अपहरण किया और बाद में हत्या करके शव को नीलो नहर में फेंक दिया।
- जांच में यह भी शक जताया जा रहा है कि आरोपी कनाडा से नेपाल होते हुए पंजाब आया और अपराध के बाद उसी रास्ते से वापस कनाडा भाग गया।
- गायिका के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुखविंदर और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ जमालपुर पुलिस स्टेशन में 15 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।
- अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती थी इंदर की जान बच सकती थी।
- एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों और फरार साथियों को ढूंढकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।