{"_id":"6625dc38c464a0cca309b18d","slug":"why-did-rajesh-khanna-call-akshay-kumar-a-hera-feri-man-also-advised-her-daughter-twinkle-khanna-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay-Twinkle: राजेश खन्ना ने अक्षय को क्यों कहा था हेरा फेरी वाला आदमी? ट्विंकल को दी थी लगाम खींचने की सलाह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay-Twinkle: राजेश खन्ना ने अक्षय को क्यों कहा था हेरा फेरी वाला आदमी? ट्विंकल को दी थी लगाम खींचने की सलाह
Mon, 22 Apr 2024 09:11 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 09:11 AM IST
सार
इन दिनों ट्विंकल खन्ना के पिता दिवंगत राजेश खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बिटिया को सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों को लोग खूब पसंद करते हैं। अक्षय कुमार की फिल्में और ट्विंकल की किताबें और कॉलम पर लोगों की नजर रहती है। दोनों ने 17 जनवरी, 2001 को शादी रचाई थी। इन दिनों ट्विंकल के पिता दिवंगत राजेश खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बिटिया को सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दो और दो प्यार-एलएसडी 2 की हालत खस्ता, बड़े मियां छोटे मियां की कमाई में उछाल
विज्ञापन
हेरा फेरी वाला ही आदमी है वह
सोशल मीडिया पर राजेश खन्ना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह काफी मजेदार है। राजेश खन्ना के मजाकिया अंदाज से हर कोई वाकिफ है। इस पुराने वीडियो में भी उनका यह अंदाज साफ-साफ देखा जा सकता है। दरअसल, राजेश खन्ना वीडियो में कह रहे हैं कि हमारा जमाई राजा कभी भुल भुलैय्या करता है, कभी हेरा फेरी करता है, कभी हेरा फेरी 2 करता है। बहुत हेरा फेरी करता है। हेरा फेरी वाला ही आदमी है वह।
विज्ञापन
Once Rajesh khanna said about akshay ❤️😂
byu/Smsma95 inBollyBlindsNGossip
बेटी को दी अक्षय की लगाम खींचने की सलाह
इसी वीडियो में राजेश खन्ना अपनी बेटी ट्विंकल को सलाह देते हुए नजर आए। वह ट्विंकल से कह रहे है कि देखो टीना बाबा। जरा, इसकी (अक्षय कुमार) लगाम खींच के रखना, लेकिन इतनी भी नहीं खींचना कि टूट जाए। मालूम हो कि वह ट्विंकल को प्यार से टीना बुलाते थे। उनके इस मजाकिया को देखकर आसपास के लोग ठहाके लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
Jr NTR: मुंबई लौटे जूनियर एनटीआर, 'वॉर 2' की शूटिंग के लिए दोबारा कसी कमर, तस्वीरें वायरल