फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Why netizens compared Aishwarya Rai Bachchan with Michael Jackson after recent Viral Video of actress

Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या को देखकर यूजर्स को क्यों याद आए माइकल जैक्सन? जानिए क्या है कनेक्शन

Sat, 27 Jun 2026 07:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jun 2026 07:30 PM IST
सार

Aishwarya Rai Viral Video: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर नेटिजंस चकरा गए। पूर्व मिस वर्ल्ड को देखकर लोगों को माइकल जैक्सन की याद आ गई है। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Why netizens compared Aishwarya Rai Bachchan with Michael Jackson after recent Viral Video of actress
ऐश्वर्या राय-माइकल जैक्सन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के फैंस दुनियाभर में हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती दोनों की वजह से अदाकारा सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्हें देख लोगों को माइकल जैक्सन की याद आ गई। वीडियो पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

Why netizens compared Aishwarya Rai Bachchan with Michael Jackson after recent Viral Video of actress
ऐश्वर्या राय - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्यों याद आए माइकल जैक्सन?
सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या राय का लुक देख नेटिजंस का कहना है कि वे कंफ्यूज हो गए। दरअसल, ऐश्वर्या राय का लुक देख उन्हें ऐसा लगा कि माइकल जैक्सन हैं। ऐश्वर्या राय ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप पहन रखी है और काला चश्मा लगाए दिख रही हैं। वे फुर्ती से आगे बढ़ते हुए कार में बैठ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों कंफ्यूज हो गए नेटिजंस?
ऐश्वर्या राय को ऑल ब्लैक आउटफिट में देख नेटिजंस को एक बार को ऐसा लगा कि माइकल जैक्सन हैं। 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर अमेरीकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन भी अक्सर ब्लैक आउटफिट में नजर आते थे। वे तरह-तरह की कैप पहनने के शौकीन थे। ऐसे में ऐश्वर्या राय की पहली झलक देख लोगों को तुरंत माइकल जैक्सन का नाम याद आ गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'अच्छा हुआ बता दिया'
ऐश्वर्या राय के इस लुक पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह माइकल जैक्सन की तरह एक्टिंग क्यों कर रही हैं'? एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'बता दिया अच्छा हुआ, नहीं तो सोचते ही रह जाते कि ये कौन हैं?' एक यूजर ने लिखा है, 'हमें लगा माइकल जैक्सन ही हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed