{"_id":"66f935c2059a28792d0dc72d","slug":"writer-manoj-muntashir-cried-after-controversy-surrounding-adipurush-said-he-also-learnt-a-lot-of-things-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Muntashir: 'आदिपुरुष' के लिए हुई आलोचनाओं पर रो पड़े थे मनोज मुंतशिर, कहा- जीवन को लेकर काफी कुछ सीखा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Muntashir: 'आदिपुरुष' के लिए हुई आलोचनाओं पर रो पड़े थे मनोज मुंतशिर, कहा- जीवन को लेकर काफी कुछ सीखा
Sun, 29 Sep 2024 04:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:41 PM IST
सार
'आदिपुरुष' के लिए काफी ज्यादा आलोचना झेलने वाले लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा है कि वह अपनी गलती स्वीकार करते हैं और इस तरह की चीजों से भविष्य में बचने की कोशिश भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड को एक बाजार बताया है।
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर-प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज मुंतशिर बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गीतकार और लेखक हैं। लेखन के अलावा वो टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। मनोज मुंतशिर ने टीवी पर भी कुछ शो के लिए लेखन का काम किया है। उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए पटकथा लेखन का काम किया है। इसके अलावा वो 'गलियां', 'तेरे संग यारा', 'कौन तुझे' आदि लोकप्रिय गाने लिखने के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, विवादित फिल्म आदिपुरुष से जुड़ने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
'आदिपुरुष' के लिए हुई थी काफी आलोचना
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। फिल्म काफी विवादित भी रही और इसके लिए फिल्म के निर्माता और इससे जुड़े सभी लोगों की काफी आलोचना भी हुई थी। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन आदि कलाकार नजर आए थे। मनोज मुंतशिर भी इस फिल्म से बतौर लेखक जुड़े थे। उन्होंने इस फिल्म के संवाद भी लिखे थे, जिसे लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब गीतकार ने इस विषय पर खुल कर बात की है। उन्होंने कहा कि वो गलतियां उनसे अनजाने में हुई थीं। उनका कभी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या भगवान की छवि धूमिल करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
Kareena kapoor: करीना ने दी ननद सोहा अली की बेटी इनाया को बर्थडे की बधाई, इन अभिनेत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
सीख मिली कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं- मनोज मुंतशिर
हाल में ही शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे मनोज ने बताया कि फिल्म के लिए मिली आलोचनाओं से वह पूरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने कहा कि इसका उन पर काफी गहरा असर पड़ा था और वह रो भी पड़े थे। उन्होंने कहा कि इससे उन्होंने सीखा कि जीवन में सब कुछ अस्थायी है। उन्होंने कहा, "एक इंसान के तौर पर मैंने ये समझा कि कुछ भी स्थायी नहीं है। जो आज है, हो सकता है ये कल न हो, लेकिन ये भी सीखा कि जो अच्छा है, वो कल बुरा भी हो सकता है और वो परसो अच्छा भी हो सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि वो रूके नहीं हैं, ना झुके हैं। वो दिन रात कोशिश करते रह सकते हैं।
राम चरण ने तेलुगु में जारी किया जिगरा का ट्रेलर, की जमकर तारीफ
बॉलीवुड को बताया एक बाजार
लेखक ने बॉलीवुड से मिली सीख पर चर्चा करते हुए कहा कि बॉलीवुड एक बाजार है और वहां फायदा ही बस एक नियम है। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड एक बाजार है। बाजार में तो कोई नियम कानून नहीं होता, बस फायदा ही एक नियम है। जब उनका फायदा होगा मुझसे, तो फिर आएंगे मेरे पास, और आ भी रहे हैं।" उन्होंने कहा कि वह अपनी गलती को स्वीकार करते हैं और भविष्य में इस तरह के मुद्दों से बचने की पूरी कोशिश करेंगे। बताते चलें कि आदिपुरुष में रामायण को गलत तरीके से दिखाने के आरोप में काफी विवाद हुआ था। फिल्म के वीएफएक्स, किरदार और संवादों को लेकर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।
Jr NTR: कपिल के शो में जूनियर एनटीआर ने जमकर की मस्ती, सुपरस्टार ने अर्चना के लिए पंजाबी में बोला संवाद