Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23 Year Old Man Dies Under Suspicious Circumstances on Diwali

गोरखपुर: दिवाली की शाम 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 09 Nov 2026 12:26 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

युवक की मौत को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। एक दिन पहले दो भाइयों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। कुछ लोग नशीली शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं तो कुछ इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
23 Year Old Man Dies Under Suspicious Circumstances on Diwali
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में दिवाली की शाम 23 वर्षीय युवक रोशन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर्र
जानकारी के मुताबिक, रोशन गोरखपुर में काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। रोशन के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर परिवार का गुजारा करती हैं। रोशन की दो छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी दिव्या करीब तीन वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी रोषिता की उम्र एक वर्ष है। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी।
विज्ञापन


मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं
युवक की मौत को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। एक दिन पहले दो भाइयों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। कुछ लोग नशीली शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं तो कुछ इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में मामला गरीबी के कारण आत्महत्या का नहीं लग रहा है। आत्महत्या की आशंका पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed