फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   79.01% voter turnout in the Gorakhpur-Faizabad teachers' constituency election; about 5% more votes cast compared to the previous time.

शिक्षक एमएलसी चुनाव : बंपर मतदान, टूटे रिकॉर्ड

Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
79.01% voter turnout in the Gorakhpur-Faizabad teachers' constituency election; about 5% more votes cast compared to the previous time.
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में 79.01 फीसदी मतदान, पिछली बार से करीब पांच फीसदी ज्यादा वोट पड़े
विज्ञापन

27 अक्तूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को बंपर मतदान हुआ और रिकॉर्ड टूट गए। 17 जिलों में कुल 79.01 फीसदी मतदान हुआ, जो 2020 से करीब पांच फीसदी ज्यादा है। इस चुनाव में 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना के बाद होगा।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से 17 जिलों के 200 केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। कुल 54, 903 मतदाताओं में 43,379 ने मतदान किया। जो कुल मतदाताओं का 79.01 प्रतिशत है। जबकि 2020 में 40, 164 में से 29,697 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस तरह से इस बार 5.07 फीसदी मतदान ज्यादा रहा।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक हुए मतदान में सुबह की गति धीमी रही लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक करीब 22 फीसदी और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक करीब 23 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत बढ़ने से राजनीतिक दलों और शिक्षक संगठनों में सरगर्मी बढ़ गई है। मतदान समाप्त होने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जीत-हार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से मिले मतदान के रुझानों और मतदाताओं की भागीदारी को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में परिणाम आने की उम्मीद लगाए हुए हैं। हालांकि वास्तविक स्थिति मतगणना के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कमिश्नर-डीआईजी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा और डीएम दीपक मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान के बाद सभी बैलट बॉक्स को पुलिस सुरक्षा में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया।
-

पिछली बार के मतदान का आंकड़ा
वर्ष प्रतिशत
2014 73.47
2020 73.94
2026 79.01

-

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
1. ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा प्रत्याशी)
2. डॉ. संजयन त्रिपाठी (सपा प्रत्याशी)
3. अजय सिंह
4. अजीत कुमार सिंह
5. दिनेश कुमार मिश्र
6. देव भास्कर तिवारी
7. निरंकार राम त्रिपाठी
8. पंकज कुमार
9. राकेश कुमार तिवारी
10. डॉ. राकेश सिंह
11. राजीव यादव
12. राजेश पांडेय
13. राम प्रताप राम
14. शिव श्याम यादव
15. डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी
16. सत्यपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed