{"_id":"6a3af6e28e092b7c2b0af6e9","slug":"a-young-man-was-lying-on-the-roof-of-a-goods-train-wagon-he-was-brought-down-following-a-report-from-the-pointsman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1363702-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संरक्षा के क्षेत्र में एनईआर के तीन रेलकर्मियों को मिला स्टार ऑफ द मंथ अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संरक्षा के क्षेत्र में एनईआर के तीन रेलकर्मियों को मिला स्टार ऑफ द मंथ अवॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालगाड़ी के वैगन की छत पर लेटा था युवक, कांटावाला की सूचना पर उतारा गया
महाप्रबंधक ने अपने सभागार में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में रेल हादसा बचाने में मदद करने वाले तीन रेलकर्मियों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ घोषित किया गया। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को तीनों रेलकर्मियों को अपने सभागार में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गोरखपुर के जगतबेला स्टेशन पर कांटावाला पद पर कार्यरत अजीत कुमार तिवारी ने 22 अप्रैल को कार्य के दौरान अप मालगाड़ी के स्टेशन से पास होते समय इंजन से लगभग 10वें वैगन की छत पर एक व्यक्ति के लेटे होने की सूचना ऑन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह को भिजवाई। स्टेशन अधीक्षक ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी तथा गाड़ी को रोक कर व्यक्ति को नीचे उतारा गया। अजीत की सूझबूझ एवं सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को बचाया गया।
इसी तरह वाराणसी मंडल के टीआरडी/डिपो, छपरा में तकनीशियन के पद पर कार्यरत जगदीश कुमार महतो ने दो अप्रैल को कार्य के दौरान मांझी पुल पर पेट्रोलिंग के दौरान कटेनरी तार के 5 स्टैंड्स कटे होने की सूचना संबंधित अधिकारी को दी। महतो ने पावर एवं यातायात ब्लॉक लेकर कटेनरी तार के 5 स्टैंड्स को स्प्लिसिंग कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल के बनबसा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत सूरज कुमार ने 15 अप्रैल को कार्य के दौरान गाड़ी संख्या 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के बनबसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर प्रवेश करते समय इंजन में लगे लगेज यान में असामान्य रूप से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट को सूचित किया। निरीक्षण में पाया गया कि लगेज यान में ब्रेक जाम हो गया था। फाल्ट को ठीक करके ट्रेन को चलाया।