फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट

Mon, 31 Aug 2026 03:39 AM IST
Vijay Singh Pundir राजन राय, अमर उजाला, विदुर (नेपाल)
राजन राय, अमर उजाला, विदुर (नेपाल) Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 31 Aug 2026 03:39 AM IST
सार

रविवार को सेना के कैंप के बाहर पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। किसी को अपने माता-पिता की तलाश है तो कोई अपने बेटे, भाई या रिश्तेदार की खबर लेने के लिए कैंप तक पहुंच रहा है। लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर साफ दिखाई दे रहा है। कई परिवार अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश में हैं। नेपाल के विदुर से राजन राय की रिपोर्ट...

विज्ञापन
Army takes charge in Nepal; 919 people rescued from flood-affected areas
Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में बाढ़ के बाद अब जिंदगी और कठिन हो गई है। जिन इलाकों का संपर्क पुल टूटने और सड़क मार्ग बाधित होने से पूरी तरह कट चुका है, वहां सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 919 लोगों को सुरक्षित निकालकर सेना के कैंप और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में 54 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों से 36 शव भी बरामद किए जा चुके हैं।

Army takes charge in Nepal; 919 people rescued from flood-affected areas
Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सेना के कैंप के बाहर पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। किसी को अपने माता-पिता की तलाश है तो कोई अपने बेटे, भाई या रिश्तेदार की खबर लेने के लिए कैंप तक पहुंच रहा है। लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर साफ दिखाई दे रहा है। कई परिवार अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश में हैं।

Army takes charge in Nepal; 919 people rescued from flood-affected areas
Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला

कैंप कार्यालय में सेना की तरफ से बताया गया कि रविवार को शाम चार बजे तक 209 लोगों को सकुशल रेस्क्यू करके लाया गया। 200 से ज्यादा लोगों ने अपनों के लापता होने की सूचना दी है। जिन लोगों का रेस्क्यू किया गया उनकी सूची बाहर चस्पा कर दी गई है। वहां पहुंचे लोगों में किसी को अपने माता-पिता की तलाश है तो कोई अपने बेटे, भाई या रिश्तेदार की खबर ले रहा है। लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army takes charge in Nepal; 919 people rescued from flood-affected areas
Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला

प्रभावित इलाकों में बिगड़ रही भूखे-प्यासे लोगों की हालत
प्रभावित इलाकों में सबसे बड़ी समस्या भोजन और पीने के पानी की बनी हुई है। कई गांवों में कई दिनों से लोग राहत सामग्री के इंतजार में हैं। भूख और प्यास से लोगों की हालत लगातार बिगड़ रही है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है। रेस्क्यू अभियान में सेना के जवान जान जोखिम में डालकर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Army takes charge in Nepal; 919 people rescued from flood-affected areas
Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला

कैंप में दर्द और बेबसी में कट रहीं रातें
विदुर स्थित नेपाल के राहत कैंप में रह रहे लोगों की जिंदगी इन दिनों बेबसी और दर्द के बीच गुजर रही है। परिवार राहत कैंप में अपना दिन काटने को मजबूर हैं। बैठे लोगों की आंखों में अपने घर लौटने की उम्मीद है लेकिन सामने तबाही का मंजर है। किसी का मकान पानी और मलबे में तब्दील हो गया तो किसी की दुकान और रोजी-रोटी का साधन बह गया। वर्षों की मेहनत से जुटाया सामान कुछ घंटों में बाढ़ की तेज धारा अपने साथ ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed