फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Visit : राष्ट्रपति के गीता प्रेस आगमन से पहले सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, 4 जून को आएंगे कोविंद

Mon, 30 May 2022 01:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 01:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के गीता प्रेस आगमन को लेकर तैयारियों का जायदा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन व उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न हो। साथ ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
Before the Presidents arrival at Gita Press Yogi took stock of the preparations
राष्ट्रपति के गीता प्रेस आगमन से पूर्व योगी ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में राष्ट्रपति के गीता प्रेस आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस धार्मिक-आध्यात्मिक पुस्तकों के प्रकाशन की विश्व प्रतिष्ठित संस्था है। यहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम भी इसी प्रतिष्ठा के अनुरूप होना चाहिए। गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समरोह का शुभारंभ करने चार जून को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने गीता प्रेस में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।


 

Before the Presidents arrival at Gita Press Yogi took stock of the preparations
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों व गीता प्रेस प्रबंधन को दिशा निर्देश दिए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन व उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न हो। साथ ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। 
Before the Presidents arrival at Gita Press Yogi took stock of the preparations
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के समय सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे - फोटो : अमर उजाला
गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने सीएम योगी को बताया कि गीता प्रेस में राष्ट्रपति का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। दो ग्रंथ ‘विशिष्ट रामचरित मानस’ और गीता ‘तत्व विवेचनी’ का विमोचन राष्ट्रपति के हाथों होना है, उसकी छपाई प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पूर्व गीता प्रेस का निरीक्षण कर सीएम योगी ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी तैयारियों को खुद परखा और अधिकारियों व गीता प्रेस प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के समय सांसद रवि किशन, एडीजी अखिल कुमार, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, गीता प्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed