सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP election campaign will intensify after Makar Sankranti 2022

चुनाव 2022: मकर संक्रांति के बाद तेज होगा भाजपा का चुनाव अभियान, पांच-पांच वाहनों से होगा प्रचार

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jan 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा पदाधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने रैली, रोड शो, जनसभा, बाइक या साइकिल रैली पर रोक लगाई है। पांच नेता ही एक साथ चलकर वोट मांग सकते हैं।

BJP election campaign will intensify after Makar Sankranti 2022
भाजपा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा का चुनावी अभियान मकर संक्रांति (14 जनवरी) से तेज होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच वाहनों से प्रचार किया जाएगा। इसका खर्च पार्टी उठाएगी। डोर टू डोर व मैन टूट मैन संपर्क पर ज्यादा जोर रहेगा।

Trending Videos

खरमास को देखते हुए भाजपा कोई नया अभियान नहीं शुरू कर रही है।

खरमास खत्म होते ही क्षेत्रीय मीडिया कार्यालय की शुरुआत होगी। साथ ही चुनावी अभियान में तेजी आएगी। जिले में विधानसभा की नौ सीटें हैं। लिहाजा, चुनाव प्रचार के लिए 45 वाहनों की व्यवस्था की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन महिलाओं के लिए आरक्षित है। इससे महिला पदाधिकारी व नेता चुनाव प्रचार में निकलेंगी। एक से अनुसूचित जाति तो एक से पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वाहन प्रबुद्ध (ब्राह्मण) वर्ग के नेताओं के लिए आरक्षित किया गया है। बचे एक वाहन से सामान्य वर्ग के नेता, पदाधिकारी प्रचार करेंगे। इसके जरिए भाजपा हर वर्ग में पैठ बनाना चाहती है। भाजपा पदाधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने रैली, रोड शो, जनसभा, बाइक या साइकिल रैली पर रोक लगाई है। पांच नेता ही एक साथ चलकर वोट मांग सकते हैं। लिहाजा, हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed