फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP to Hold Gorakhpur March in Response to Rahul Gandhis Rally 40000 Workers to Participate

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: राहुल के जवाब में गोरखपुर में पदयात्रा निकालेंगे नितिन नवीन, सीएम योगी भी होंगे शामिल

Mon, 02 Nov 2026 03:37 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 02 Nov 2026 03:37 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री और यात्रा प्रभारी दिलीप पटेल ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह पदयात्रा जनता के बीच सच पहुंचाने का संकल्प है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से खड़े किए जा रहे सवालों का जवाब जनता इस पदयात्रा के माध्यम से देगी।

विज्ञापन
BJP to Hold Gorakhpur March in Response to Rahul Gandhis Rally 40000 Workers to Participate
नितिन नवीन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ओर से संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और जनता को गुमराह करने के विरोध में भाजपा प्रदेशभर में तीन दिवसीय शांति पदयात्रा निकालेगी। पार्टी ने इसे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम दिया है। अभियान के तहत चार नवंबर को गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र से करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।रविवार को एनेक्सी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और जनता के मन में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान और उसकी संस्थाओं की मर्यादा व सम्मान भी जरूरी है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पंकज चौधरी ने साधा निशाना

पंकज चौधरी ने कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 लाख लोगों के जुटने की घोषणा की गई थी, लेकिन उनके आकलन के अनुसार 25 से 30 हजार लोग ही पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कुछ लोगों को दिल्ली में जुटाकर यह दिखाने का प्रयास कर रहा है कि पूरा देश उसके साथ है। भाजपा पदयात्रा के जरिए संदेश देगी कि देश के नागरिक संविधान और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 जिलों के पदाधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

BJP to Hold Gorakhpur March in Response to Rahul Gandhis Rally 40000 Workers to Participate
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी साथ म - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों के पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से हर मंडल, बूथ और घर तक पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री और यात्रा प्रभारी दिलीप पटेल ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह पदयात्रा जनता के बीच सच पहुंचाने का संकल्प है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से खड़े किए जा रहे सवालों का जवाब जनता इस पदयात्रा के माध्यम से देगी।

 

विज्ञापन

2027 में भाजपा फिर बनाएगी सरकार : पंकज चौधरी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन नहीं होने संबंधी बयान पर पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसकी सियासी जमीन है, इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों से जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पहचान बदली है। कानून-व्यवस्था और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में हुए कार्यों के आधार पर उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा फिर सरकार बनाएगी और हैट्रिक लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed