{"_id":"6a4ac5a74da67fc0b3098106","slug":"brother-suspects-murder-in-case-of-youths-body-being-found-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1375813-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक का शव मिलने के मामले में भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक का शव मिलने के मामले में भाई ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा जंगल में निर्माणाधीन मकान में युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान महादेवा जंगल निवासी 24 वर्षीय कुश कुमार चौबे के रूप में हुई है। बड़े भाई दीनानाथ चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुश कुमार दो जुलाई की शाम घर से निकला था। कुछ देर बाद घर से लगभग 300 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में उसका शव फंदे से लटका मिला। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात लोगों ने पहले कुश कुमार की हत्या की और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को रस्सी के सहारे लटका दिया।
परिजन का दावा है कि उसकी गर्दन के पीछे रस्सी के खिंचाव के निशान और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। यह हत्या का मामला है। परिजन ने पुलिस से कुश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य परिस्थितिजन्य तथ्यों की गहन जांच कराने की मांग की है ताकि घटना से जुड़े लोगों की पहचान हो सके। सीओ कुंदन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।