{"_id":"6a9276c870485c63b408e5ce","slug":"chief-minister-yogi-hears-grievances-of-200-people-and-pledges-resolution-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता
Sat, 29 Aug 2026 11:38 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:38 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के समस्या के समाधान करेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी जनता दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए। मुख्यमंत्री ने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। उन्होंने जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जमीन कब्जाने वाले भू माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। मुख्यमंत्री ने त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद मांगने आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने प्रशासन को जरूरतमंदों के उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराने को कहा। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
पारिवारिक विवादों के मामलों में मुख्यमंत्री ने संबंधित पक्षों के बीच संवाद कराने की पहल करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा भी की और गायों को गुड़-पूड़ी खिलाई।