{"_id":"6aa1c89b3fb489827e06e8a0","slug":"class-4-student-goes-missing-from-auto-rickshaw-in-civil-lines-found-on-a-train-70-km-away-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446405-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिविल लाइंस में ऑटो से कक्षा चार का छात्र लापता, 70 किलोमीटर दूर ट्रेन में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिविल लाइंस में ऑटो से कक्षा चार का छात्र लापता, 70 किलोमीटर दूर ट्रेन में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से घर जा रहा कक्षा चार का छात्र लापता हो गया। करीब पांच घंटे बाद छात्र करीब 70 किलोमीटर दूर कुशीनगर के सेवरही में ट्रेन में मिला। छात्र ने ट्रेन में एक महिला के मोबाइल से अपनी मां को फोन कर अपने बारे में जानकारी दी। देर रात पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई।
जानकारी के अनुसार, राप्तीनगर निवासी मनोज गिरी का नौ वर्षीय बेटा पद्मनाभ गिरी एचपी डिफेंस एकेडमी में कक्षा चार में पढ़ता है। बुधवार को छुट्टी के बाद करीब 1:40 बजे वह ऑटो से घर जाने के लिए निकला था। ऑटो चालक आशीष कुमार जायसवाल के अनुसार, उसने छात्र को पिलर्स स्कूल के सामने ऑटो में बैठाकर एक बच्ची के लिए चिप्स लेने के लिए सामने ठेले तक गया। करीब एक-दो मिनट बाद लौटने पर छात्र ऑटो में नहीं था। उसका स्कूल बैग ऑटो में रखा मिला। चालक ने आसपास तलाश की और छात्र के परिजन को सूचना दी। परिजन ने करीब तीन बजे पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कैंट पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम छात्र की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र के पांच स्कूलों और आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में छात्र दोपहर करीब दो बजे तक अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दिया। शाम सात बजे के करीब ट्रेन में किसी महिला का मोबाइल फोन लेकर पद्मनाभ ने मां को कॉल कर अपने बारे में बताया। इसके बाद पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छात्र सेवरही कैसे पहुंचा और वह अकेले वहां गया या किसी के साथ, इसकी जांच की जा रही है। छात्र से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बच्चे के सेवरही पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।