{"_id":"6a80392c6664fed4590f83fe","slug":"crowd-goes-out-of-control-in-kushinagar-following-karan-death-stone-pelting-from-road-to-the-college-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुशीनगर में करन की मौत के बाद बेकाबू हुई भीड़, सड़क से लेकर कॉलेज तक पथराव, कॉलेज को आग लगाने की थी मंशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुशीनगर में करन की मौत के बाद बेकाबू हुई भीड़, सड़क से लेकर कॉलेज तक पथराव, कॉलेज को आग लगाने की थी मंशा
Sat, 15 Aug 2026 03:40 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 15 Aug 2026 03:40 PM IST
सार
यूपी के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे में एक निजी इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट के छात्रों की ओर से किए गए ईंट के वार से दूसरे गुट से आए करन साहनी (12) की मौत हो गई। इसकी सूचना पर जुटे उसके मोहल्ले के लोग गेट तोड़कर कॉलेज में घुस गए और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पथराव करते छात्र व मृतक छात्र करन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीगर के कप्तानगंज में चकबंदी चौराहे पर दोपहर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस कॉलेज में छिपे आरोपियों को थाने भेजने के बाद अभी घटना की जानकारी ले रही थी कि अचानक लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। लोगों ने मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से करन की मौत का आरोप लगाते हुए चकबंदी चौराहा पर सड़क जाम कर दी।
वायरलेस सेट पर मैसेज पास होने के करीब आधे घंटे बाद कई थानों की पुलिस जुट गई लेकिन भीड़ में शामिल युवक और महिलाएं हाथों में डंडा लेकर पुलिस को धक्का देते हुए कॉलेज का गेट तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गईं। उग्र भीड़ ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और प्रबंधक के कक्ष में दाखिल होने लगी।
करीब आधे घंटे तक पुलिस उपद्रवियों को रोकती रही लेकिन युवकों ने प्रबंधक के कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया। तीन घंटे तक कस्बे का माहौल अशांत रहा और पुलिस बैकफुट पर रही।

कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 16 निवासी प्रिंस हाईस्कूल में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इसी स्कूल में मथौली का रहने वाला एक किशोर इंटर का छात्र है। तीन दिन पूर्व दोनों के बीच नल पर पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था। प्रिंस ने इंटर के छात्र की पिटाई करने की धमकी दी थी।
शुक्रवार को हाफ-डे के बाद छात्र कॉलेज से निकले। चकबंदी चौराहे पर प्रिंस व इसके साथ आए लड़कों ने इंटर के छात्र की पिटाई की। इंटर का छात्र और उसका चचेरा भाई सोनू कॉलेज के अंदर छिप गए। उधर मारपीट के दौरान चले ईंट पत्थर से चकबंदी चौराहा पर मौजूद 12 वर्षीय करन साहनी के सिर में चोट लग गई।
लोग उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिसकर्मियों ने रोका तो भीड़ में शामिल कुछ महिलाएं और युवक पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने लगे और कॉलेज के गेट पर पहुंच गए।
कॉलेज का गेट तोड़कर भीड़ अंदर दाखिल हो गई। भीड़ के निशाने पर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य रहे। लोगों का आरोप था कि आरोपियों को कॉलेज के प्रबंधक ने ही छिपाया है। उपद्रवियों को राेकने के दौरान सिपाही रोशन त्रिपाठी के चेहरे पर ईंट लग गया। इसके अलावा दो सिपाहियों को हल्की चोटें आई। इस घटना के बाद से कस्बे का माहौल तनावपूर्ण रहा।
कॉलेज को आग के हवाले करने की थी मंशा
भीड़ में शामिल उपद्रवियों की मंशा कॉलेज को आग के हवाले करने की थी। इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने कॉलेज गेट से लेकर प्रबंधक कक्ष तक मोर्चाबंदी कर दी, इसके चलते उपद्रवी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। तनाव को देखते हुए देर शाम तक एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह और करीब आठ थाने की पुलिस जमी रही। चकबंदी चौक और मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

कॉलेज प्रशासन का कोई दोष नहीं : प्रबंधक
एएसपी शाम चार बजे पहुंचे और सड़क जाम करने वालों से बात की। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की की मांग की। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हो गए लेकिन भीड़ में शामिल हाथों में डंडा लिए युवक नहीं मान रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं स्कूल के प्रबंधक ज्ञानेश्वर का कहना है कि तीन पहले दोनों छात्रों में नल पर पानी पीने के दौरान विवाद हुआ था। उन्हें डांटा गया था। आज छुट्टी होने के बाद चौक पर मारपीट की। कुछ छात्र कॉलेज में आ गए। फोन कर पुलिस को बुलाया और छात्रों को सुपुर्द कर दिया। बेवजह लोग कॉलेज को टारगेट बना रहे थे।

मेरा बेटा बेकसूर, नाहक में चली गई जान
कप्तानगंज नगर के वार्ड नंबर 16 निवासी करन साहनी तीन भाई, तीन बहनों में छोटा था। वह कस्बे के गंगा बख्श कानोडिया कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिवार है। इसके पिता रामभवन की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं, बड़ा भाई किसी शहर में रहकर मजदूरी करता है। घर पर मां रंभावती देवी के साथ सभी बच्चे रहते हैं। करन की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रंभावती देवी ने बताया कि मेरा बेटा चकबंदी चौराहे पर सामान खरीदने गया था। इस दौरान मारपीट के दौरान युवकों ने ईंट चलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
पुलिस पर पथराव और कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की पहचान पुलिस सीसी टीवी कैमरे और मौके पर कराई गई वीडियोग्राफी से कर रही है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ में शामिल कुछ युवक और महिलाओं की मंसा शांतिव्यवस्था को बिगाड़ना था, इस लिए कोई बात करने के बजाए भीड़ को उकसाने और उग्र करने का कार्य किया गया।

कुशीनगर में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष
यूपी के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे में एक निजी इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट के छात्रों की ओर से किए गए ईंट के वार से दूसरे गुट से आए करन साहनी (12) की मौत हो गई। इसकी सूचना पर जुटे उसके मोहल्ले के लोग गेट तोड़कर कॉलेज में घुस गए और तोड़फोड़ की।
इस दौरान हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। करन की मां रंभावती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र और तीन शिक्षकों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 16 हरिहरनाथ दक्षिण मोहल्ले का रहने वाला प्रिंस साहनी कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ता है।
मथौली कस्बे के रहने वाले इंटर के एक छात्र से 11 अगस्त को नल पर पानी पीने को लेकर प्रिंस का विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मथौली निवासी छात्र अपने चचेरे भाई सोनू और गांव से कुछ युवकों को लेकर कॉलेज पहुंचा था।
दोपहर करीब 12:30 बजे कॉलेज की छुट्टी हुई तो चकबंदी चौराहे पर दोनों गुट भिड़ गए। प्रिंस की ओर से करन समेत मोहल्ले के कुछ और लड़के भी पहुंचे थे। दूसरे गुट से किए गए ईंट के वार से करन के सिर में चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी पर करन के मोहल्ले के लोग जुट गए।
इस बीच पुलिस दो आरोपियों को लेकर थाने चली गई। भीड़ आरोपियों को छिपाने का आरोप लगाते हुए गेट तोड़कर कॉलेज में घुस गई और तोड़फोड़ की। कैंपस में रखे बर्तन व अन्य सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई। इस बीच पथराव में रोशन त्रिपाठी समेत तीन सिपाही घायल हो गए। पथराव में करन की बहन और मोहल्ले की इंदू भी घायल हो गईं।
कॉलेज से निकले लोगों ने दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कप्तानगंज-हाटा मार्ग जाम रखा। बवाल बढ़ता देख छह थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई गई। शाम चार बजे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया।