{"_id":"6a949b5e728b84fb1a0b75da","slug":"driver-absconds-with-dcm-loaded-with-pomegranates-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434799-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनार लदी डीसीएम लेकर चालक चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनार लदी डीसीएम लेकर चालक चंपत
Mon, 31 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुजरात से सिकरीगंज के लिए निकली थी फल की खेप
- तेनुआ टोल पार करने के बाद चालक से टूटा संपर्क
पिपरौली। गुजरात से करीब तीन लाख रुपये के अनार लेकर सिकरीगंज के लिए निकला डीसीएम चालक फल की खेप समेत रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। तेनुआ टोल प्लाजा पार करने के बाद चालक से व्यापारी का संपर्क टूट गया। डीसीएम और अनार की जानकारी नहीं मिलने पर व्यापारी ने पिपरौली चौकी में ट्रांसपोर्टर और चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलिडीहा निवासी मोहम्मद हसीब फल व्यापारी हैं। उन्होंने गुजरात के एक ट्रांसपोर्टर के माध्यम से डीसीएम बुक कर अनार की खेप चढ़़ाई थी। करीब तीन लाख रुपये कीमत के अनार सिकरीगंज पहुंचाया जाना था। डीसीएम गुजरात से रवाना होकर गोरखपुर की ओर आ रहा था। व्यापारी को इसकी जानकारी मिलती रही कि वाहन रास्ते में है।
बताया जा रहा है कि डीसीएम ने तेनुआ टोल प्लाजा पार किया और इसके बाद अचानक चालक से संपर्क टूट गया। व्यापारी ने चालक के मोबाइल पर संपर्क करने के साथ ही ट्रांसपोर्टर से भी डीसीएम और फल की खेप के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद व्यापारी ने अपने स्तर से डीसीएम और चालक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
फल की खेप गायब होने से परेशान व्यापारी पिपरौली चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ट्रांसपोर्टर और डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि व्यापारी की ओर से तहरीर मिली है। घटना तेनुआ टोल प्लाजा पार करने के बाद की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।