{"_id":"6ae9b04c8012bcfe0e056364","slug":"gorakhpur-city-bus-passengers-can-soon-pay-fares-via-upi-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सिटी बस यात्रियों को मिलेगी राहत, अब यूपीआई से भी कर सकेंगे टिकट का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सिटी बस यात्रियों को मिलेगी राहत, अब यूपीआई से भी कर सकेंगे टिकट का भुगतान
Tue, 03 Nov 2026 03:28 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:28 PM IST
सार
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय से इस संबंध में आदेश मिला है। योजना को जल्द लागू किया जाएगा। इससे सिटी बसों में टिकट भुगतान की प्रक्रिया आसान होगी।
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही टिकट के लिए नकद भुगतान की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी। अब यात्री यूपीआई के माध्यम से भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे। शहर में फिलहाल 25 सिटी बसें संचालित हो रही हैं। इनमें अभी यात्रियों को नकद या वन यूपी वन कार्ड के जरिए भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इससे नकदी रखने और खुले पैसे की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सोमवार को सिटी बस से यात्रा करने वाले मनोज सिंह ने बताया कि इस सुविधा से यात्रियों को काफी लाभ होगा। कम दूरी की यात्रा करने और बीच में उतरने पर अक्सर फुटकर पैसे की दिक्कत होती है। ऑनलाइन भुगतान शुरू होने से यह परेशानी दूर होगी। यात्री अजय ने बताया कि यूपीआई से भुगतान की सुविधा मिलने से यात्रा करना काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय से इस संबंध में आदेश मिला है। योजना को जल्द लागू किया जाएगा। इससे सिटी बसों में टिकट भुगतान की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन