फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Faizabad Teacher MLC Election BJP Leads by 110 Votes After First Round

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी 2210 मताें से जीते, राजीव यादव हारे

Wed, 28 Oct 2026 05:47 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 28 Oct 2026 05:47 AM IST
सार

रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्रर इंद्र विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कुल 16,790 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को 14, 580 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर डॉ. संजयन त्रिपाठी को 9,503 मत हासिल हुआ।

विज्ञापन
Gorakhpur-Faizabad Teacher MLC Election BJP Leads by 110 Votes After First Round
माला पहनकर बधाई देते हुए धर्मेंद्र सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीत गए। लगातार चौथी बार एमएलसी बने ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजीव यादव को 2,210 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

मंगलवार की देर रात धांधली का आरोप लगाकर निर्दल प्रत्याशी राजीव ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया था जिसके चलते कुछ देर तक मतगणना प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्रर इंद्र विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कुल 16,790 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को 14, 580 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर डॉ. संजयन त्रिपाठी को 9,503 मत हासिल हुआ। चुनाव आयोग की ओर से घोषणा होने के बाद मतों में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 35 घंटे चली मतगणना में दूसरी वरीयता के बाद परिणाम आया। प्रथम वरीयता की गिनती में ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव में कांटे की टक्कर रही। राजीव यादव 33 मतों से आगे चल रहे थे। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में ध्रुव ने बढ़त बना ली।

देर रात प्रथम वरीयता के मतों को लेकर चौथे चरण की मतगणना के दौरान डॉ. संजयन और राजीव यादव ने धांधली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। राजीव यादव ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया। कुछ देर तक मतगणना का कार्य रुका रहा। रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर बातचीत की। इसके बाद दोबारा मतगणना का कार्य शुरू हुआ।

प्रमुख उम्मीदवार पार्टी मिले मत
ध्रुव कुमार त्रिपाठी भाजपा 16,790
राजीव यादव निर्दल 14,580
डॉ. संजयन त्रिपाठी सपा 9,503
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed