{"_id":"6988f900866f52075107d8c2","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1223749-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप: गोरखपुर के आलोक निषाद इस्तांबुल में खेलेंगे, भारतीय टीम में UP से अकेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप: गोरखपुर के आलोक निषाद इस्तांबुल में खेलेंगे, भारतीय टीम में UP से अकेले
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सार
लोक ने शहर की महाराणा प्रताप फुटबॉल एकेडमी, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फुटबॉल के कौशल और बारीकियां सीखी हैं। वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं और वर्तमान में हैदराबाद की एक एकेडमी में फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आलोक के चाचा धर्मेंद्र निषाद राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, जिन्हें देखकर ही आलोक ने फुटबॉल खेलना शुरू किया।
भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित आलोक निषाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शहर के माधवपुर निवासी फुटबॉल खिलाड़ी आलोक निषाद का चयन तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल में सात से 17 फरवरी तक आयोजित अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह उत्तर प्रदेश से भारतीय टीम में चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। आलोक टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे।
Trending Videos
जिले के उभरते फुटबॉल सितारे आलोक ने इसी वर्ष बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-19) में तेलंगाना टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन ग्लव्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा, वर्तमान सत्र में रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए उन्होंने बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड भी हासिल किया। आलोक ने शहर की महाराणा प्रताप फुटबॉल एकेडमी, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फुटबॉल के कौशल और बारीकियां सीखी हैं।
वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं और वर्तमान में हैदराबाद की एक एकेडमी में फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आलोक के चाचा धर्मेंद्र निषाद राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, जिन्हें देखकर ही आलोक ने फुटबॉल खेलना शुरू किया। आलोक के पिता मनोज कुमार निषाद नगर निगम में ड्राइवर हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
आलोक की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद, गोरखपुर मंडल फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खां, एमपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, आरएसओ आले हैदर सहित कई खेल अधिकारियों और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
आलोक की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद, गोरखपुर मंडल फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खां, एमपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, आरएसओ आले हैदर सहित कई खेल अधिकारियों और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।