फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He was taken to the district hospital in an injured state, where he died during treatment.

Gorakhpur News: ड्यूटी से लौट रही नर्स की सड़क हादसे में मौत

Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
He was taken to the district hospital in an injured state, where he died during treatment.
महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी 22 वर्षीय नर्स प्रेरणा गौड़ की बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौटते समय अमरूद मंडी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पराग गौड़ की बेटी प्रेरणा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही थीं तभी यह घटना हुई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रेरणा पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता पराग गौड़ बंगलूरू में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। वह इन दिनों घर आए हुए हैं। प्रेरणा पिछले तीन वर्षों से एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed