फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy rain is also forecast in some areas between August 3 and 6.

मानसून: 3 से 6 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना-खुले स्थानों से दूर रहें

Sun, 02 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 02:31 AM IST
सार

शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। दिनभर अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 और न्यूनतम 77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। जिले में शनिवार को छिटपुट बारिश हुई, जिससे उमस बनी रही।

विज्ञापन
Heavy rain is also forecast in some areas between August 3 and 6.
मौसन में आएगा बदलाव - फोटो : ai

विस्तार

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार एक अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। तीन अगस्त से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी और तीन से छह अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

विज्ञापन


शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। दिनभर अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 और न्यूनतम 77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। जिले में शनिवार को छिटपुट बारिश हुई, जिससे उमस बनी रही।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे मजबूत हो रही हैं। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अगस्त से छह अगस्त के बीच कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed