{"_id":"6add2219898be6cb150f8fcb","slug":"instructions-to-increase-the-capacity-of-overloaded-substations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1496577-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओवरलोड उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओवरलोड उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की शिकायतों को समय से दूर करने के लिए शनिवार को ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। उन्होंने बिजली घरों और फीडरों पर बढ़ते लोड को कम करने, खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या दूर करने और गलत बिलिंग रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिक लोड वाले बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर बिजली घर की समस्या दूर करने के लिए समय तय करें और उसी के अनुसार काम पूरा करें। लंबे और अधिक लोड वाले 33 केवी और 11 केवी के फीडरों का भी लोड कम करने को कहा गया।
इसके लिए फीडरों को अलग करने, बिजली का लोड दूसरे फीडर पर भेजने और जरूरत के अनुसार नए फीडर बनाने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि एक ही जगह बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने के कारणों की जांच की जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। गलत बिजली बिल बनने की शिकायतें रोकने के लिए मीटर की रीडिंग, उसकी फोटो और बिल में दर्ज जानकारी का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में 1912, झटपट और पीटीडब्ल्यू पोर्टल पर लंबित शिकायतों और आवेदनों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का तय समय में निस्तारण करें और अपने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी लें।