{"_id":"6a345be07339d1e4240fd70c","slug":"members-of-the-mahila-patanjali-yoga-samiti-shared-this-information-during-a-press-conference-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1358095-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 22 को होगा विशेष महिला योग समारोह, महिलाओं की होगी सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 22 को होगा विशेष महिला योग समारोह, महिलाओं की होगी सहभागिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- महिला पतंजलि योग समिति के सदस्याें ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5:30 बजे सुबह से भाटी विहार, राजेंद्रनगर स्थित बाबा राघव दास मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें जिले की विभिन्न योग कक्षाओं से जुड़ी महिलाओं, युवतियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बृहस्पतिवार को राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता श्रीवास्तव व समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा अधिकतम महिला सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार, वर्तमान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 60 से अधिक निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से हजारों लोगों को योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से अब तक 100 से अधिक महिलाओं को योग शिक्षिका के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है।