{"_id":"6acc7ed4bd34401a1702b835","slug":"minor-girl-climbs-mobile-tower-demanding-marriage-with-lover-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा
Mon, 12 Oct 2026 12:44 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:44 PM IST
सार
किशोरी की गांव के ही एक युवक से करीब तीन वर्ष से दोस्ती थी। वह युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन स्वजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह प्रेमी से शादी करने की जिद में पड़ोसी गांव पर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेत की तरफ निकले ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और चौकी ले गई।
गांव के ही युवक से तीन वर्ष से थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी की गांव के ही एक युवक से करीब तीन वर्ष से दोस्ती थी। किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन स्वजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर वह सोमवार सुबह पड़ोसी गांव मंगलपुर के जगदीशपुर दक्षिणी टोला स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो शोर मचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सरहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोरी को नीचे उतरने के लिए कोशिश करने लगी। जब किशोरी द्वारा प्रेमी के आने पर ही नीचे उतने की बात कही गई तो पुलिस ने प्रेमी को बुलाया तब जाकर प्रेमी के कहने पर वह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस किशोरी एवं प्रेमी को चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है।।