फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Orange Alert for Very Heavy Rain in Gorakhpur and Three Other Districts Wind May Reach 50 kmph

मौसम अपडेट: गोरखपुर समेत इन चार जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Thu, 29 Oct 2026 11:49 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 29 Oct 2026 11:49 PM IST
सार

मौसम विभाग ने लोगों से बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने और गड्ढों, पोखरों व तालाबों में नहाने से बचने की अपील की है। बिजली के वैकल्पिक इंतजाम रखने की सलाह भी दी गई है। बारिश और बादलों के प्रभाव से अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Orange Alert for Very Heavy Rain in Gorakhpur and Three Other Districts Wind May Reach 50 kmph
गोरखपुर समेत चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान - फोटो : एआई

विस्तार

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देवरिया, बस्ती और संतकबीरनगर में भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर समेत तराई वाले इलाकों में शु्क्रवार को भारी बारिश के आसार हैं। यह दौर शनिवार को भी जारी रहेगा, हालांकि बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

विज्ञापन


50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने के आसार बताए गए हैं। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का कमजोर हुआ हिस्सा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है। इसके पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रभाव डालने से 29 अक्तूबर देर रात से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। 30 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। बारिश और बादलों के प्रभाव से अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से लेकर यातायात तक पर असर की आशंका
भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। सड़क यातायात प्रभावित होने के साथ नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका भी जताई गई है। तेज हवाओं और बारिश से संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और वज्रपात के दौरान बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों से बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने और गड्ढों, पोखरों व तालाबों में नहाने से बचने की अपील की है। बिजली के वैकल्पिक इंतजाम रखने की सलाह भी दी गई है। भारी बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed