{"_id":"623ec64883a71c6616103094","slug":"people-of-gorakhpur-excited-about-formation-of-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के दोबारा सीएम बनने पर गोरखपुरवासी उत्साहित: बोले- विकास कार्य और तेज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के दोबारा सीएम बनने पर गोरखपुरवासी उत्साहित: बोले- विकास कार्य और तेज होगा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की पहचान बदल दी है। विकास की चर्चा देश-दुनिया में होती है। वह शहर के बेटे हैं। गोरखपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर और तेजी से आगे ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से 1.03 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से चुनाव जीतकर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इससे गोरखपुरवासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की पहचान बदल दी है। विकास की चर्चा देश-दुनिया में होती है। वह शहर के बेटे हैं। गोरखपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर और तेजी से आगे ले जाएंगे।
औद्योगिक विकास और तेज होगा। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक गलियारा बनना है। यह काम तेजी से पूरा होगा। नई कंपनियां आएंगी। निवेशक बढ़ेगा। इसका फायदा युवाओं को मिलेगा। निवेश के साथ ही रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। -चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, गैलेंट इंस्पात लिमिटेड
पांच वर्षों में जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। अगला पांच वर्ष ऐतिहासिक होगा। गोरखपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली शानदार व बेजोड़ है। इसका फायदा उत्तर प्रदेश की जनता को मिलेगा। -ओम प्रकाश जालान, प्रबंध निदेशक, जालान कॉन कास्ट
उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कारोबारी खुलकर अपना काम कर रहे हैं। रंगदारी या फिर वसूली जैसी समस्या नहीं है। महंत योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं। सुरक्षा का माहौल और अच्छा होगा। इससे निवेश बढ़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। -अतुल सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
उत्तर प्रदेश में किसी तरह का भय नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्य प्रणाली से बदमाशों में भय रहता है। वह किसी को परेशान करने से बचते हैं। दूसरा कार्यकाल और ऐतिहासिक रहेगा। इस बार विकास की गति तेज होगी। शहर के साथ ही उत्तर प्रदेश के हर नागरिक का कल्याण होगा। -शंभू शाह, निदेशक, गीता होलसेल मार्ट
मुख्यमंत्री की छवि ईमानदार व सख्त प्रशासक की है। इसका फायदा उत्तर प्रदेश की जनता को मिल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच पा रहा है। इस बार का चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे पर लड़ा गया था। और अच्छा काम होगा। -विक्की कुकरेजा, निदेशक रवि ट्रेडिंग कंपनी
उत्तर प्रदेश के विकास और कानून व्यवस्था की चर्चा देश-दुनिया में होती है। दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अच्छा काम करेंगे। नतीजा सबके सामने भी आएगा। गोरखपुरवासियों के सामने अब पहचान का संकट नहीं है। शहर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव जीतकर वह मुख्यमंत्री बने हैं। -अजय शाही, प्रबंध निदेशक, आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स
महंत योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। अब एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। गोरखपुर में फोरलेन सड़कों का जाल बिछा है। सिक्सलेन सड़क भी बन रही है। यह सिलसिला चलता रहेगा। योगी राज में कारोबारी, उद्योगपति सुरक्षित हैं।-उमेश अग्रहरी, निदेशक, जगमग इंडस्ट्रीज
डॉक्टरों से अब रंगदारी नहीं मांगी जाती है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। मुख्यमंत्री शहर के विधायक हैं। इसका फायदा गोरखपुर को जरूर मिलेगा। विकास कार्य और तेज होंगे। जाम व जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। -डॉ मनोज जायसवाल, निदेशक, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल
उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा अब देश-दुनिया में होती है। पांच वर्ष पहले ऐसा नहीं था। पहचान का जबरदस्त संकट था। अब एम्स बन गया है। खाद कारखाना चल रहा है। निजी अस्पतालों में अच्छा इलाज मिल रहा है। अगले पांच वर्षों में गोरखपुर और विकास करेगा। -डॉ एसएस शाही, निदेशक, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल व अध्यक्ष आईएमए गोरखपुर
महंत योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से विधायक हैं। इसका फायदा मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। अब गुंडे-माफिया किसी कारोबारी को परेशान करने की हिम्मत नहीं जुटाते हैं। -विभोर पोद्दार, निदेशक, सांवरिया होलसेल मार्ट
चिकित्सा के क्षेत्र में गोरखपुर काफी आगे हैं। पिछले पांच वर्षों में काफी काम हुआ है। इलाज की अंतरराष्ट्रीय सुविधा उपलब्ध है। अगले पांच वर्षों में व्यवस्था और अच्छी होगी। मुख्यमंत्री का मुख्य एजेंडा विकास है। -नवनीता पटेल, निदेशक, अभिज्ञा हार्ट केयर सेंटर
मुख्यमंत्री गोरखपुर से हैं, यह हम सबका सौभाग्य है। गोरखपुर का नाम सुनते ही देश-दुनिया के लोग सम्मान देते हैं। सब कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ ने राजनीति की दिशा-दशा बदल दी है। वास्तव में यही सच है। अगले पांच वर्षों में विकास की गंगा बहेगी, ऐसी उम्मीद है। -डॉ. वाई सिंह, निदेशक संगम आई हॉस्पिटल
शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं। यह हर गोरखपुरवासी के लिए उपलब्धि है। गौरवान्वित करने वाले क्षण हैं। अब विकास कार्यों को और रफ्तार मिलेगी। -डॉ. आशीष राय, निदेशक, नीलाभ हॉस्पिटल
पांच वर्षों के दौरान चिकित्सा क्षेत्र का खूब विकास हुआ है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री की अगुवाई में नंबर वन चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सस्ता व अच्छा इलाज मिलता रहेगा। -डॉ. अश्वनी मिश्रा, न्यूरो सर्जन, ब्रेन एंड स्पाइन क्लीनिक
मुख्यमंत्री ने दूसरी बार शपथ ली है। इससे हर गोरखपुरवासी खुश है। अगले पांच वर्षों में गोरखपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। अपना शहर बदल गया है। अब पहचान फोरलेन व सिक्सलेन सड़कों से होती है। -डॉ. मुकेश शुक्ला, न्यूरो सर्जन, आरजी न्यूरो सेंटर
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की राजनीति बदल दी है। कड़ी मेहनत व लगन से विकास की गति तेज हुई है। अपराधी डर के मारे कांप रहे हैं। -डॉ. दीपक तिवारी, हार्ट सर्जन, अनुदीप मेडिकल सेंटर
औद्योगिक विकास और तेज होगा। मुख्यमंत्री ने दोबारा शपथ ली है। जल्द ही पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे बन जाएगा। इसके दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनना है। -सनूप साहू, निदेशक, साहू समूह
Trending Videos