{"_id":"6a5a9b5ca2b78ed78a0c504c","slug":"raid-conducted-at-suspended-diwans-house-family-questioned-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1388651-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने के मालखाने से ही 427 ग्राम सोना गायब, निलंबित दीवान फरार- घर पर पुलिस ने मारा छापा; तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने के मालखाने से ही 427 ग्राम सोना गायब, निलंबित दीवान फरार- घर पर पुलिस ने मारा छापा; तलाश में जुटी
Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
सार
पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजे सालिकरामनगर के कलेक्टरी टोला स्थित आवास पहुंची। तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई और परिवार के लोगों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि राधेश्याम गुप्ता आखिरी बार कब घर आए थे और उनके संभावित ठिकाने कौन-कौन से हो सकते हैं।
विज्ञापन
घर में जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और नेपाली मुद्रा गायब होने के मामले में आरोपी निलंबित दीवान राधेश्याम गुप्ता की तलाश तेज कर दी गई है। शुक्रवार सुबह संतकबीरनगर और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित निलंबित दीवान के घर पर छापा मारा और तलाशी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवार से पूछताछ भी की। हालांकि आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजे सालिकरामनगर के कलेक्टरी टोला स्थित आवास पहुंची। तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई और परिवार के लोगों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि राधेश्याम गुप्ता आखिरी बार कब घर आए थे और उनके संभावित ठिकाने कौन-कौन से हो सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अब अन्य संभावित स्थानों पर भी दबिश दे रही है। मामले का पता तब चला, जब मोतीनगर निवासी अलीम खान ने वर्ष 2018 के एक मुकदमे में बरामद माल की सुपुर्दगी के लिए अप्रैल 2026 में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
न्यायालय के निर्देश पर मालखाना रजिस्टर, चार्ज सूची और अन्य अभिलेखों का मिलान कराया गया। जांच में रिकॉर्ड में दर्ज 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट मालखाने से गायब मिले। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी निलंबित दीवान की तलाश में जुटी हुईं हैं।
न्यायालय के निर्देश पर मालखाना रजिस्टर, चार्ज सूची और अन्य अभिलेखों का मिलान कराया गया। जांच में रिकॉर्ड में दर्ज 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट मालखाने से गायब मिले। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी निलंबित दीवान की तलाश में जुटी हुईं हैं।