फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief from the heat... heavy rain alert until the 27th.

Gorakhpur News: गर्मी से राहत...27 तक भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Relief from the heat... heavy rain alert until the 27th.
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से गोरखपुर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम से मध्यम बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में दो दिन में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गोरखपुर समेत पूर्वांचल में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब तट पार करने के बाद कमजोर पड़ रहा है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आने का असर गोरखपुर समेत पूर्वांचल के मौसम पर पड़ने की संभावना है। इसके चलते अगले 48 घंटे खासे संवेदनशील बताए गए हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरखपुर में 28.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व बुधवार को 30 डिग्री दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वांचल में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, इस दौरान तेज हवाएं चलने के आसार है। उत्तर प्रदेश में वर्षा का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed